May 16, 2026
स्मार्ट सिटी गोरखपुर में सड़कों के चौड़ीकरण और सौंदर्यीकरण का काम होने जा रहा है. जल्द ही इस शहर के मुख्य मार्ग नई आभा से निखर उठेंगे. इसके लिए डिवाइडर पर थिमेटिक प्रतिमाएं लगाई जा रही हैं.
शहर की सड़कों पर कलात्मक विकास की परियोजना को पीपीपी मॉडल पर मूर्त रूप दिया जाएगा. इस प्रोजेक्ट का प्रस्तुतिकरण सीएम योगी के समक्ष हो चुका है. इसके बाद नगर निगम बोर्ड ने इस दिशा में काम शुरू कर दिया है.
महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव के मुताबिक शहर की सड़कें अब कलात्मक और सांस्कृतिक पहचान बनेंगी. डिवाइडर को थिमेटिक सांस्कृतिक रूप देने के लिए राष्ट्रीय प्रतीक चिन्ह, वाद्य यंत्र और योग मुद्राओं की प्रतिमाएं लगेंगी.
इन प्रतिमाओं में संगीत, योग, अध्यात्म और भारतीय जीवनशैली की झलक देखने को मिलेगी. इससे शहर की सुंदरता तो बढ़ेगी ही, बाहर से आने वाले पर्यटकों और श्रद्धालुओं के मन में सकारात्मक छवि भी बनेगी.
इस प्रोजेक्ट के तहत पहले ही सड़कों को आकर्षक लाइटिंग से सजाया जा चुका है. अब डिवाइडर पर हरियाली के बीच कलात्मक संरचनाओं के माध्यम से शहर को नया रूप देने की तैयारी है. इसके लिए प्रवेश मार्गों और प्रमुख यातायात मार्गों को चिन्हित किया गया है.
महाशिवरात्रि पर काशी विश्वनाथ में भगवान शिव और मां गौरा के विवाह का आयोजन किया गया.