26 Aug 2025
TV9 UP
कई बार ब्राह्मण होने को लेकर लोगों के बीच तर्क-वितर्क सुनने को मिलता है. ऐसे में असली ब्राह्मण कौन है, इसके बारे में शास्त्र क्या कहते हैं.
ब्राह्मण कौन, जो कर्म यानी अपने कामों से जाने जाते हैं, या फिर वो जो जन्म से ही ब्राह्मण हैं. इस पर जगतगुरु रामभद्राचार्य ने शात्रों का हवाला देते हुए इसकी जानकारी दी.
जगतगुरु रामभद्राचार्य ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि ब्राह्मण वही है जो जन्म से है, कर्म से ब्राह्मण नहीं होते हैं.
उन्होंने कहा कि शुद्ध ब्राह्मणी के गर्भाधान से जब कोई ब्राह्मण जन्म लेता है, तो उसे विद्या अपने आप मिल जाती है.
उन्होंने बताया कि कर्म से ब्राह्मण होना मुश्किल है, अगर कर्म से ब्राह्मण होने लगेंगे तो फिर तो एक दिन में 4 कर्म करेंगे तो 4 ब्राह्मण हो जाएंगे.
जगतगुरु रामभद्राचार्य ने कहा कि अगर कोई ब्राह्मण शराब पीता है तो वो पतित ब्राह्मण है. यानी ऐसा व्यक्ति जिने धर्म और नैतिकता का पतन कर दिया है.
उन्होंने कहा कि अगर ब्राह्मण होकर आपके मुंह में शराब चली जाए, या फिर बकरी के दूध का फेन चला जाए तो ऐसा ब्राह्मण पतित ब्राह्मण की श्रेणी में आता है.