16 Feb 2026
महाशिवरात्रि पर काशी विश्वनाथ में भगवान शिव और मां गौरा के विवाह का आयोजन किया गया.
विवाह पर बाबा विश्वनाथ और मां गौरा को 24 घंटे में 6 लाख रुपये बतौर न्योता मिला.
करीब 500 लोगों ने यूपीआई के माध्यम से ये शगुन दिया है.
मंदिर प्रशासन के मुताबिक सबसे कम एक जबकि सबसे ज़्यादा 50001 रुपया UPI पेमेंट न्योते के तौर पर मिला.
औसतन 1200 रुपया बतौर शगुन बाबा विश्वनाथ और मां गौरा को मिला.
इससे पहले 14 फरवरी को 92 लोगों ने जबकि 13 फरवरी को 65 लोगों ने यूपीआई पेमेंट किया.
फरवरी में अब तक कुल 1200 भक्तों ने आठ लाख रूपये बतौर बाबा विश्वनाथ को यूपीआई पेमेंट भेजा है.