सुप्रीम कोर्ट ने गाजियाबाद के हरीश राणा को दी इच्छामृत्यु की इजाजत
सुप्रीम कोर्ट ने अपने एक फैसले के तहत 31 साल के गाजियाबाद के रहने वाले हरीश राणा को पैसिव यूथेनेशिया की इजाजत दे दी, जो 12 साल से अधिक समय से कोमा में है. इसके लिए कोर्ट ने आदेश दिया है कि हरीश का आर्टिफिशियल लाइफ सपोर्ट हटा दिया जाए. पैसिव यूथेनेशिया एक ऐसी प्रक्रिया है जिसमें किसी मरीज को जान-बूझकर मरने दिया जाता है, इसके लिए उसे लाइफ सपोर्ट या जिंदा रखने के लिए जरूरी इलाज को रोक दिया जाता है या हटा दिया जाता है.
Follow Us