हिन्दी News9 ಕನ್ನಡ తెలుగు मराठी ગુજરાતી বাংলা ਪੰਜਾਬੀ தமிழ் മലയാളം मनी9

शहर समाचार

झांसी में 200 छात्रों ने खुद को क्यों किया हॉस्टल में बंद? मचा हड़कंप

झांसी के पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में 200 छात्रों ने प्रधानाचार्य पर गंभीर आरोप लगाते हुए खुद को हॉस्टल में बंद कर विरोध प्रदर्शन किया. प्रशासन ने अब प्रधानाचार्य को छुट्टी पर भेज दिया और दूसरे को प्रभार सौंपा. साथ ही डीएम ने जांच के लिए एक कमेटी का गठन किया है.

'घर खाली करो, वरना...', रिकवरी एजेंट की धमकी के बाद बुजुर्ग की मौत

लखनऊ में बैंक लोन रिकवरी एजेंट की कथित धमकियों से परेशान एक बुजुर्ग की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई.परिवार का आरोप है कि एजेंट लगातार घर खाली करने और जबरन सेटलमेंट के लिए दबाव बना रहा था, जिससे मृतक मानसिक तनाव में थे.

पति का कर्ज, SBI ने पत्नी की FD से काटे 19.90 लाख, HC बोला- रकम लौटाओ

हाईकोर्ट ने SBI को एक महिला की FD से पति के लोन के लिए अवैध रूप से निकाली गई रकम ब्याज सहित लौटाने का आदेश दिया है. बैंक ने बिना सहमति यह निकासी की थी, जिसे अदालत ने बैंकिंग नियमों का घोर उल्लंघन और 'चोरी-छिपे' किया गया काम बताया.

'पत्नी बीमार हो तो दूसरी शादी की मिले इजाजत', एसटी हसन का बेतुका तर्क

पूर्व सपा सांसद एसटी हसन ने UCC का विरोध करते हुए कहा कि हर धर्म के पर्सनल लॉ हैं. उन्होंने तर्क दिया कि बीमार या असंगत पत्नी होने पर दूसरी शादी की इजाजत मिलनी चाहिए. उनका मानना है कि UCC भारत की आबादी में नफरत फैलाने का प्रयास है.

प्रेमी संग नाना ने पकड़ा लिया, नातिन ने गला घोंटकर कुएं में फेंकी लाश

झांसी में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. नाबालिग नातिन और उसके प्रेमी ने 65 वर्षीय नाना की हत्या कर दी. नाना ने उन्हें आपत्तिजनक स्थिति में देखा था, जिसके बाद बदनामी के डर से यह खौफनाक वारदात हुई. बुजुर्ग की बेरहमी से हत्या के बाद शव कुएं में फेंका दिया गया था.

UP के चार मेडिकल कॉलेजों में आरक्षण विवाद, HC ने 91% कोटे पर लगाई रोक

यूपी के चार मेडिकल कॉलेजों में 91% आरक्षण पर हाईकोर्ट ने अंतरिम रोक लगा दी है. अब NEET-UG काउंसलिंग SC-ST और OBC के सामान्य आरक्षण नियमों के आधार पर होगी. कोर्ट ने चिकित्सा शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव को अवमानना का नोटिस भी जारी किया है, जो पिछले आश्वासन के उल्लंघन से संबंधित है.

सपा नेता हत्याकांड में एक्शन, पुलिस मुठभेड़ में दो घायल, चार गिरफ्तार

प्रयागराज में सपा नेता पवन यादव हत्याकांड में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस की आरोपियों से मुठभेड़ हुई, जिसमें हिस्ट्रीशीटर लल्ला यादव और निहाल घायल हो गए. वहीं, पुलिस ने कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिसमें प्रधान पति भी शामिल है.

15वीं मंजिल से छात्रा ने क्यों लगाई छलांग? सुसाइड नोट में खुद बताया

गाजियाबाद में 15वीं मंजिल से कूदकर एक छात्रा ने आत्महत्या कर ली. उसके सुसाइड नोट से पता चला कि वह पढ़ाई के भारी दबाव को सहन नहीं कर पा रही थी. नोट में उसने इस घटना के लिए खुद को दोषी ठहराया है. इस नोट में छात्रा ने अपने माता-पिता से प्यार का इजहार भी किया है.

महिला बैंककर्मी को परेशान करने का आरोप, मथुरा में सपा नेता पर FIR दर्ज

मथुरा में सपा नेता राजन रिजवी पर एक महिला बैंककर्मी का पीछा करना, व्हाट्सएप पर आपत्तिजनक मैसेज भेजने का आरोप लगा है. महिला की शिकायत पर पुलिस ने IT एक्ट में मामला दर्ज किया है. इससे पहले सपा ने उन्हें पार्टी से पदमुक्त कर दिया था.

बरेली: फर्जी डिग्री केस में गैंगस्टर शेर अली जाफरी पर एक और FIR दर्ज

बरेली में फर्जी डिग्री बांटकर करोड़ों कमाने वाले गैंगस्टर शेर अली जाफरी की मुश्किलें बढ़ गई हैं. कोर्ट के आदेश पर अब जाफरी और शिक्षिका सितारा बी के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है. आरोप है कि 300 से अधिक छात्रों को फर्जी डिग्रियां दी गईं. फीस मांगने पर छात्रों पर झूठे मुकदमे कराए गए.

उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद के विजय नगर में 15वीं मंजिल से छलांग लगाने वाली छात्रा का सुसाइड नोट पुलिस ने बरामद किया है. इसमें छात्रा ने सुसाइड की वजह पढ़ाई...

पूर्वांचल के टॉप बाहुबलियों में से एक पूर्व मंत्री अमरमणि त्रिपाठी की राजनीति को लेकर राजनीति गरम है. मधुमिता हत्याकांड में उम्रकैद की सजा मिलने और अच्छे व्यवहार की वजह...

नोएडा में ऑनलाइन गेमिंग और वीडियो चैटिंग से हुई दोस्ती एक बीटेक छात्र के लिए मुसीबत बन गई. एक शादीशुदा महिला से दोस्ती के बाद उसने उपहारों और मदद के...

समाजवादी पार्टी नेता पवन कुमार यादव हत्याकांड में हंडिया थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस और हत्याकांड में शामिल आरोपियों के बीच हुई मुठभेड़ में दो आरोपियों को...

लखनऊ के सहादतगंज थाना क्षेत्र में एक दुखद और ह्दयविदारक घटना सामने आई है. रामनगर में बैंक लोन रिकवरी एजेंट की कथित धमकियों से परेशान एक 55 वर्षीय बुजुर्ग की...

श्रेया हत्याकांड के मुख्य आरोपी विवेक चौबे की गिरफ्तारी के बाद जब उसका सामना मृतका की मां रीता उपाध्याय से हुआ तो थाने में माहौल बेहद भावुक हो गया. सोमवार...

सहारनपुर जिला कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित मस्जिद के ध्वस्तीकरण से जुड़े मामले में शुक्रवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट में सुनवाई हुई. मस्जिद कमेटी की ओर से दाखिल याचिका पर सुनवाई करते...