गाजियाबाद शहर की न्यूज़
गोरखपुर में महिला की न्यूड लाश मिलने से सनसनी, कपड़े कुछ दूर थे बिखरे
गोरखपुर में एक महिला का नग्न शव सड़क किनारे खेत में मिला, जिससे हड़कंप मच गया है. पुलिस को शव के पास से मोबाइल, लोअर और चप्पल भी मिले हैं. प्रारंभिक जांच में गले पर चोट के निशान मिले हैं, जिससे हत्या और दुष्कर्म की आशंका जताई जा रही है.
जीजा-साले के विवाद में दहला गाजियाबाद! ताबड़तोड़ फायरिंग से शटर छलनी
गाजियाबाद के लोनी में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट से हड़कंप मच गया. जीजा-साले में पैसों के लेनदेन के विवाद में प्रॉपर्टी डीलर के ऑफिस पर कई राउंड फायरिंग की गई. शटर गोलियों से छलनी है और सड़क पर खून के धब्बे पड़े हैं. इस गोलीबारी में एक युवक भी घायल हुआ है.
गाजियाबाद में UGC रोलबैक पर महापंचायत खत्म, दिल्ली कूच का किया ऐलान
गाजियाबाद की करेहड़ा महापंचायत UGC रोलबैक मांग पर देर रात समाप्त हुई. प्रदर्शनकारी दिल्ली के जंतर-मंतर जाने पर अड़े थे, पर प्रशासन ने अनुमति नहीं दी. अब 6 सितंबर को दिल्ली में बड़ा आंदोलन करने की चेतावनी दी गई है.
सबको गाली, सबका अपमान… गाजियाबाद में अखिलेश के पोस्टर पर सियासी बवाल
उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव के खिलाफ गाजियाबाद और हापुड़ समेत पश्चिमी यूपी में विवादित पोस्टर लगे हैं. इन पोस्टरों में "सबको गाली, सबका अपमान, यही समाजवाद की पहचान" जैसे नारे लिखे हैं, जिससे सियासी बवाल मच गया. प्रशासन ने पोस्टर हटाए और जांच शुरू की है, जबकि सपा ने इसे भाजपा की साजिश बताते हुए कार्रवाई की मांग की है.
योगी सरकार के 'निपुण मॉडल' की गूंज! 5 देशों के प्रतिनिधि पहुंचे देखने
योगी सरकार के निपुण मॉडल की सफलता अब वैश्विक स्तर पर सराही जा रही है. पांच देशों के 70 प्रतिनिधियों ने गाजियाबाद के परिषदीय विद्यालयों का दौरा कर FLN सुधारों को करीब से समझा. इस पीयर-लर्निंग कार्यक्रम ने उत्तर प्रदेश की शिक्षा नीति को अंतरराष्ट्रीय मंच पर पहचान दिलाई.
पत्नी-बड़ी बेटी गला काटा, फिर छोटी पर किया जानलेवा हमला; बाप बना हैवान
गाजियाबाद में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक व्यक्ति ने घरेलू विवाद के चलते अपनी पत्नी और बड़ी बेटी की बेरहमी से हत्या कर दी. उसने छोटी बेटी पर भी जानलेवा हमला किया, लेकिन वह भागकर अपनी जान बचाने में सफल रही. पड़ोसियों ने आरोपी को पकड़ा और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है.
गाजियाबाद नगर निगम में सफाई मित्रों और ड्राइवरों की सैलरी बढ़ी! जानिए
गाजियाबाद नगर निगम ने आउटसोर्स सफाई मित्रों और ड्राइवरों का वेतन बढ़ाया है. आउटसोर्स सफाई मित्रों को हर महीने अब 2900 रुपये ज्यादा मिलेंगे. वहीं, 2000 से अधिक ड्राइवरों के वेतन में कुल 3300 की बढ़ोतरी हुई है. वेतन के अलावा, इसमें PF/ESI सुविधाएं भी शामिल हैं.
अपने पति से करा रही थी छोटी बहन का रेप, खुद बनाती थी वीडियो;मचा हड़कंप
गाजियाबाद में एक महिला ने रिश्तों को शर्मसार किया. उसने अपनी नाबालिग बहन का अपने ही पति से कई बार दुष्कर्म करवाया और खुद वारदात का वीडियो बनाया. विरोध करने पर पीड़िता को धमकाया गया. मां को आपबीती बताने के बाद पुलिस ने आरोपी दंपत्ति को क्रॉसिंग रिपब्लिक क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है.
डिजिटल रेप की शिकायत पर FIR में देरी पर HC सख्त; DGP को जांच के आदेश
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने गाजियाबाद पुलिस की कार्यप्रणाली पर कड़ी नाराजगी जताई है. अदालत ने कहा कि गंभीर संज्ञेय अपराधों में पुलिस को कानून के अनुसार कार्रवाई करनी चाहिए. शिकायत में गंभीर अपराध के आरोप के बाद भी रिपोर्ट दर्ज न करना घोर लापरवाही है, जो बर्दाश्त के बाहर है.
जेब में हुआ मोबाइल ब्लास्ट, जल गए युवक के दोनों हाथ और प्राइवेट पार्ट
गाजियाबाद के रेलवे स्टेशन पर एक युवक के जेब में रखे नए मोबाइल फोन में अचानक ब्लास्ट हो गया. इस हादसे में युवक के दोनों हाथ, प्राइवेट पार्ट और शरीर के कई हिस्से बुरी तरह झुलस गए. घटना के बाद स्टेशन पर भगदड़ मच गई और घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया. यह फोन एक महीना पहले ही खरीदा गया था, जिस पर अब कंपनी की गुणवत्ता और सुरक्षा पर सवाल उठ रहे हैं.
More Videos