क्रिकेटर कुलदीप के रिसेप्शन में पहुंचे CM योगी, अखिलेश यादव ने भी दिया आर्शीवाद

लखनऊ के सेन्ट्रम होटल में मंगलवार को आयोजित क्रिकेटर कुलदीप यादव और वंशिका का भव्य रिसेप्शन हुआ. इस मौके पर सीएम योगी, पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव समेत तमाम बड़ी हस्तियां भी दूल्हा और दुल्हन को आर्शीवाद देने पहुंची थीं.

देश के स्टार क्रिकेटर गेंदबाज कुलदीप यादव की आज लखनऊ में भव्य रिसेप्शन हुआ. कुलदीप यादव ने 14 मार्च को अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा से शादी रचाई थी. वंशिका कुलदीप यादव की बचपन की दोस्त हैं.
1 / 6
उत्तराखंड के मसूरी में आयोजित कुलदीप यादव के शादी समारोह में क्रिकेटर मोहम्मद कैफ से लेकर तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, युजवेंद्र चहल और सुरेश रैना समेत तमाम बड़ी हस्तियां पहुंची थीं.
2 / 6
17 मार्च को लखनऊ में आयोजित ग्रैंड रिसेप्शन में देश के तमाम वीवीआईपी गेस्ट पहुंचे थे. खुद सीएम योगी ने इस कार्यक्रम में पहुंचकर कुलदीप और वंशिका को आर्शीवाद दिया. इस मौके पर दोनों वर-वधू ने सीएम योगी के पैर छुए.
3 / 6
कुलदीप यादव और वंशिका के रिसेप्शन में विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना भी पहुंचे. उन्होंने वर वधू को पुष्प गुच्छ भेंट किया और दांपत्य जीवन की शुभकामनाएं दी.
4 / 6
कुलदीप यादव की रिसेप्शन सेरेमनी लखनऊ के सेन्ट्रम होटल में आयोजित हुआ. इस मौके पर उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव समेत कई अन्य वीआईपी भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए.
5 / 6
अपने भव्य रिसेप्शन में कुलदीप यादव अपनी दुल्हन वंशिका संग विंटेज कार रॉल्स रॉयस विंटेज में सवार होकर शाही अंदाज में पहुंचे थे. यह विंटेज कार 1960 मॉडल की है और इसे खासतौर पर इसी कार्यक्रम के लिए दिल्ली से मंगाया गया था. इस मौके पर कुलदीप यादव ने ऑल-ब्लैक बंद गले का सूट पहने हुए थे. वहीं वंशिका भी क्रीम कलर की स्टोन्स जड़ी चमकीली साड़ी में बेहद खूबसूरत नजर आ रही थी.
6 / 6
Follow Us