लखनऊ शहर की न्यूज़
लंबी ना हो पंचायती जमीन पर कब्जा हटाने की प्रक्रिया, HC ने बताया नियम
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने पंचायती जमीन से अवैध कब्जे हटाने के लिए महत्वपूर्ण फैसला दिया है. अब बेदखली के लिए लंबी कानूनी प्रक्रिया की जरूरत नहीं है, बल्कि उत्तर प्रदेश राजस्व संहिता की धारा 67 के तहत त्वरित कार्रवाई की जाएगी. इससे तालाबों, चरागाहों और सार्वजनिक भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराने में तेजी आएगी.
आसमान में छाए बादल,23 जिलों में बारिश का अलर्ट; क्यों मेहरबान है मौसम?
उत्तर प्रदेश में सितंबर माह में अप्रत्याशित भारी बारिश का दौर जारी है, जिससे 23 जिलों में अलर्ट जारी किया गया है. जन्माष्टमी पर पश्चिमी यूपी में मूसलाधार बारिश हुई और पूरे प्रदेश में यह सिलसिला आगे भी जारी रहेगा. बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र और मानसून की ट्रफ रेखा इसका मुख्य कारण हैं, जिससे कई जिलों में बाढ़ के हालात बन गए हैं.
‘बंद स्कूल खुलेगा, तो PDA पढ़ेगा…’ शिक्षक दिवस पर अखिलेश का ये अभियान
समाजवादी पार्टी ने 'पाठशाला पुकारे' अभियान के तहत यूपी में बंद पड़े 26 हजार प्राथमिक विद्यालयों को फिर से खोलने की मांग की है. अखिलेश यादव के नेतृत्व में यह अभियान शिक्षा को प्राथमिकता देने और PDA (पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक) वर्ग के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दिलाने पर केंद्रित है. सपा ने 2027 चुनाव से पहले इसे अपना राजनीतिक एजेंडा बनाया है, जो सामाजिक न्याय के मुद्दे को मजबूत करेगा.
कैशियर ने कंपनी के 63.72 लाख रुपये का किया गबन, सीतापुर से आरोपी गिरफ्तार
लखनऊ के आलमबाग में कंपनी के 63 लाख 72 हजार 463 रुपये के गबन के मामले में पुलिस ने कैशियर आकाश श्रीवास्तव को सीतापुर से गिरफ्तार किया है. आरोपी श्रेया ऑटो वर्ल्ड प्राइवेट लिमिटेड में कैशियर था. कंपनी निदेशक गगन दीप सिंह नरूला की शिकायत के मुताबिक, जून से अक्टूबर 2025 के बीच आकाश ने डे-बुक में दर्ज रकम निकाली और कंपनी को बैंक में जमा करने की जानकारी दी, लेकिन बैंक खाते में रकम जमा नहीं हुई.
डिजिटल अरेस्ट कर 1.55 करोड़ की ठगी, लखनऊ पुलिस ने 43 लाख कराए वापस
लखनऊ में साइबर ठगों ने महिला डॉक्टर जिया सुल्ताना को डिजिटल अरेस्ट कर 1 करोड़ 55 लाख रुपये ठग लिए. ठगों ने खुद को पुणे ATS का अधिकारी बताया और डॉक्टर के आधार नंबर का इस्तेमाल आतंकी गतिविधियों में होने का डर दिखाया. शिकायत मिलते ही लखनऊ साइबर क्राइम पुलिस ने बैंकिंग चैनल पर कार्रवाई शुरू की. पुलिस ने कई बैंक खाते फ्रीज कराकर अब तक 43 लाख 14 हजार 24 रुपये पीड़िता को वापस करा दिए हैं.
अखिलेश और CJP के रांका की मुलाकात, सांसद अवधेश प्रसाद ने बताया क्या होने वाला है?
समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और CJP प्रवक्ता आशुतोष रांका की मुलाकात को लेकर सियासी अटकलें तेज हैं. इस बीच सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने मुलाकात को औपचारिक बताया है. उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव सभी का सम्मान करते हैं और लोगों से मिलते रहते हैं. वहीं सपा प्रवक्ता के मुताबिक, रांका […]
रील्स- AI वीडियो के जरिए यूपी के प्राइमरी स्कूलों में होगी पढ़ाई
उत्तर प्रदेश में छात्रों की पढ़ाई को आसान और इंटरेक्टिव बनाने के लिए बेसिक और माध्यमिक शिक्षा विभाग ने डिजिटल लर्निंग प्रोजेक्ट शुरू किया है. इसके तहत कठिन विषयों और जटिल कॉन्सेप्ट को समझाने के लिए शॉर्ट वीडियो, रील्स और एनिमेटेड कंटेंट तैयार किया जाएगा. SIET यानी स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशनल टेक्नोलॉजी को डिजिटल कंटेंट तैयार करने और प्रोजेक्ट के संचालन की जिम्मेदारी दी गई है.
एक पोस्ट और चली गई कुर्सी… आकाश आनंद पर क्यों ट्रोल हो रही हैं मायावती
3 सितंबर को लखनऊ में हुई बैठक में मायावती ने आकाश आनंद को अभी राजनीतिक रूप से अपरिपक्व बताया और बड़ी जिम्मेदारी से दूर रखा. इसी बीच चर्चा है कि अगस्त में अंकित कुमार से जुड़े विवाद पर आकाश की फेसबुक पोस्ट ने मायावती की नाराजगी बढ़ाई थी. पोस्ट में उन्होंने जातिवाद और आरक्षण के मुद्दे पर सवाल उठाते हुए आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत की टिप्पणियों का भी जिक्र किया था.
UP के सरकारी अस्पतालों में हड़कंप! 26 डॉक्टर बर्खास्त, 9 और रडार पर
उत्तर प्रदेश में मरीजों की अनदेखी और ड्यूटी में लापरवाही के आरोप में 26 सरकारी डॉक्टरों को बर्खास्त किया गया है. डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने यह कार्रवाई की.इसके अलावा 9 अन्य डॉक्टरों के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं.
अखिलेश से आशुतोष रांका की मुलाकात, Gen-Z को लेकर बनी रणनीति
लखनऊ में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के सह-संयोजक आशुतोष रांका ने मुलाकात की. दोनों के बीच करीब डेढ़ घंटे तक बातचीत हुई. सूत्रों के मुताबिक, बैठक में छात्रों और युवाओं से जुड़े मुद्दों के साथ Gen-Z और Gen-Alpha को सपा से जोड़ने की रणनीति पर चर्चा हुई. आने वाले दिनों में लखनऊ में अखिलेश यादव का छात्रों और युवाओं के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जाने की तैयारी है.
More Videos