जेल में ‘मुस्कान’ के पास मेकअप किट! नेल पॉलिश पर मचा बवाल, जेल प्रशासन का जवाब

जेल में बंद मुस्कान को लेकर एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां उसके पास मेकअप का सामान मिलने की खबर चर्चा का विषय बन गई है. खासतौर पर उसकी नेल पॉलिश ने लोगों का ध्यान खींचा है और सोशल मीडिया पर इसको लेकर कई सवाल उठ रहे हैं. इस मामले पर वरिष्ठ जेल अधीक्षक डॉ. विरेश राज शर्मा ने खास बातचीत में स्थिति स्पष्ट की है. उन्होंने बताया कि जेल के अंदर नियमों के तहत क्या-क्या अनुमति है और इस पूरे मामले की सच्चाई क्या है. बताया जा रहा है कि मुस्कान जेल में रोजाना 6 से 7 घंटे तक पूजा-पाठ भी करती है. देखिए पूरी रिपोर्ट-

Follow Us