हिन्दी News9 ಕನ್ನಡ తెలుగు मराठी ગુજરાતી বাংলা ਪੰਜਾਬੀ தமிழ் മലയാളം मनी9

Anmol Sharma

मेरे पास पत्रकारिता के क्षेत्र में 9 वर्षों का समृद्ध अनुभव है. वर्ष 2019 से TV9 समूह से जुड़ा हूं. मेरी रिपोर्टिंग की विशेषता रही है कि गंभीर और संवेदनशील मुद्दों की निष्पक्ष व प्रभावशाली कवरेज. चाहे राजनीतिक घटनाक्रम हों, जन आंदोलन या आपदा की स्थिति— मैंने हर मौके पर विश्वसनीय और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग प्रस्तुत की है. पत्रकारिता में मेरी मेहनत, निर्भीकता और निष्पक्षता ने न केवल संस्थान की विश्वसनीयता बढ़ाई है, बल्कि दर्शकों के बीच एक भरोसेमंद पत्रकार की पहचान भी बनाई है.

Read More
Anmol Sharma

मेरठ में एक महिला दारोगा को आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने के बाद निलंबित कर दिया गया है. साइबर सेल वीडियो की जांच करेगा, जबकि सीओ कार्यालय विभागीय जांच कर रहा है. जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई तय होगी.

यूपी एसटीएफ ने मेरठ में आगामी चुनावों से पहले एक बड़ी अवैध हथियार फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है. लालकुर्ती क्षेत्र से 21 देशी पिस्टल और हथियार बनाने के उपकरण बरामद हुए हैं. यह फैक्ट्री पश्चिमी यूपी में चुनावों के लिए हथियार सप्लाई करने वाली थी. पुलिस ने आरोपी तजम्मुल गिरफ्तार किया है. आरोपी ने कबूल किया है कि वह 5 साल से यह कारोबार चला रहा था.

कांवड़ यात्रा-2026 को लेकर मेरठ पुलिस ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को हाईटेक बनाने की तैयारी पूरी कर ली है. एसएसपी अविनाश पांडे ने बताया कि यात्रा मार्ग के हर बिजली पोल, गड्ढे और संवेदनशील स्थान का निरीक्षण कर उन्हें दुरुस्त कराया जा रहा है. गंगा घाटों पर गोताखोर, नाव और बैरिकेडिंग की व्यवस्था रहेगी. ड्रोन कैमरों, सीसीटीवी और इंटीग्रेटेड कंट्रोल सेंटर से 24 घंटे निगरानी की जाएगी.

मेरठ में जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान दुखद हादसा हुआ. परीक्षितगढ़ में रथ हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आ गया, जिससे करंट फैल गया. इस दुर्घटना में एक श्रद्धालु की मौत हो गई और नौ अन्य गंभीर रूप से झुलस गए. सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

मेरठ में दामिनी और उसके प्रेमी तुषार ने स्कूल संचालक अतुल की सांप से कटवाकर हत्या कर दी. अतुल को दोनों के प्रेम संबंध का पता चल गया था. उसने तुषार को स्कूल से निकालने की धमकी दी. इसी कारण दामिनी और तुषार ने अतुल को रास्ते से हटाने की साजिश रची.

मेरठ जेल अब उन तीन हत्यारन बीवियों का ठिकाना बन गई है जिन्होंने अपने पतियों की नृशंस हत्या की थी. बबीता, मुस्कान और हाल ही में दामिनी, जो सांप से कटवाकर पति की हत्या के आरोप में पकड़ी गई है, अब एक साथ रहेंगी. मुस्कान का 'नीला ड्रम' केस और दामिनी का सांप से पति को मरवाना देशभर में कुख्यात है. इन तीनों की कहानी बताती है कि प्रेम प्रसंगों ने कैसे रिश्तों का खून किया.

उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है. पत्नी दामिनी ने अवैध संबंधों और 20 लाख के बीमा के लालच में अपने पति अतुल पंवार की सांप से कटवाकर हत्या कर दी. दामिनी का अपने ही स्कूल बस के ड्राइवर से अफेयर था. पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए पत्नी और ड्राइवर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है.

मेरठ के सरधना में एक युवक का शव गोली लगने से मिला. पुलिस शुरुआती जांच में इसे आत्महत्या मान रही है. परिजनों का आरोप है कि एक युवती द्वारा दर्ज झूठे दुष्कर्म के मुकदमे और समझौते के नाम पर पैसे के दबाव से वह गहरे मानसिक तनाव में था, जिससे उसने यह कदम उठाया.