अखिलेश यादव को सुनाते हुए ये क्या बोल गए संगीत सोम… दंगों का भी किया जिक्र
मेरठ के सरधना में युवा सम्मेलन को संबोधित करते हुए भाजपा नेता संगीत सोम ने अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा. संगीत सोम ने कहा, ‘नेताजी ने साधु-संतों पर लाठी बजवाए और अब न्याय की बात करते हैं… जिसके साथ न्याय नहीं होगा उसके साथ संगीत सोम खड़ा रहेगा.’ संगीत सोम ने मुजफ्फरनगर दंगे का भी जिक्र किया और कहा, ‘2013 में अखिलेश सरकार में दंगे हुए, अब वही लोग न्याय की बात करते हैं.’