गाजियाबाद में भारी बारिश से सड़कों पर भरा पानी, बच्ची की DM से अपील वायरल!

गाजियाबाद में हुई भारी बारिश के बाद कई इलाकों में जलभराव से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं. सड़कों पर घुटनों तक पानी भरने से यातायात प्रभावित हुआ और लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ा. इस बीच एक छोटी बच्ची का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह गाजियाबाद की डीएम से इलाके की जलभराव की समस्या दूर कराने की भावुक अपील करती नजर आ रही है. बच्ची का मासूम अंदाज लोगों का ध्यान खींच रहा है.

Follow Us