हिन्दी News9 ಕನ್ನಡ తెలుగు मराठी ગુજરાતી বাংলা ਪੰਜਾਬੀ தமிழ் മലയാളം मनी9

Sanjeev Sharma

मैं संजीव कुमार शर्मा गाजियाबाद से रिपोर्टर हूं और पिछले 18 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र से सक्रिय हूं. इस दौरान मैंने बहुचर्चित निठारी और आरुषि हत्याकांड जैसी घटनाओं की कोर्ट से रिपोर्टिंग की. 2012 में महुआ न्यूज़ में गाजियाबाद से रिपोर्टर के रूप में जुड़ा. फिर 2014 में इंडिया न्यूज़ में रिपोर्टर के रूप में काम किया. 2018 से TV9 के साथ रिपोर्टर के रूप में काम कर रहा हूं.

Read More
Sanjeev Sharma

गाजियाबाद पुलिस ने दिल्ली-एनसीआर में सक्रिय ऑन-डिमांड बच्चा चोरी गिरोह का भंडाफोड़ किया है. इस गैंग के सात सदस्य, जिनमें मिस्त्री और पलंबर शामिल थे, गिरफ्तार किए गए हैं. ये गिरोह 0-3 महीने के बच्चों की चोरी कर उनहें 4-5 लाख रुपये में बेचता था. पुलिस ने चोरी हुए बच्चे को बरामद कर लिया है. सीसीटीवी फुटेज से मिली जानकारी के बाद यह कार्रवाई की गई.

गाजियाबाद में बढ़ते ट्रैफिक जाम से राहत के लिए GDA ने 6 किलोमीटर का आउटर रिंग रोड प्लान किया है. यह सड़क सिटी फॉरेस्ट से दुहाई तक जाएगी, जिससे राजनगर एक्सटेंशन की 40 से अधिक सोसाइटियों को रोज के जाम से मुक्ति मिलेगी. जीडीए ने टेंडर जारी कर दिया है, और इस प्रोजेक्ट पर करीब 90 करोड़ रुपये खर्च होंगे, जिससे लाखों निवासियों को लाभ होगा.

गाजियाबाद विकास प्राधिकरण की महत्वाकांक्षी हरनंदीपुरम योजना को ₹943.37 करोड़ की अवशेष सीड कैपिटल स्वीकृत हुई है. यह वित्तीय संबल परियोजना के भूमि अधिग्रहण और आधारभूत विकास कार्यों में तेजी लाएगा. 501 हेक्टेयर में विकसित हो रही यह योजना दिल्ली-एनसीआर में एक आधुनिक, हरित और सुव्यवस्थित शहरी मॉडल स्थापित करेगी, जो आवासीय और निवेश दोनों दृष्टियों से महत्वपूर्ण है.

सावन में कांवड़ यात्रा को लेकर मेरठ पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं. श्रद्धालुओं की सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के लिए मेरठ रोड पर भारी वाहनों की नो-एंट्री लागू कर दी गई है. यात्रा मार्गों पर अतिरिक्त पुलिस बल, सीसीटीवी कैमरे, ड्रोन और कंट्रोल रूम के जरिए 24 घंटे निगरानी की जा रही […]

गाजियाबाद में ऑनर किलिंग का दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. एक भाई ने अपनी बहन की हत्या सिर्फ इसलिए कर दी क्योंकि वह अपने प्रेमी के साथ भाग गई थी. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने गंगा किनारे बहन का मुंडन कराकर पिंडदान भी किया. पुलिस ने गहन जांच के बाद सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल ट्रैकिंग की मदद से आरोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया है.

गाजियाबाद में एक नाबालिग को छेड़छाड़ का विरोध करने पर चौथी मंजिल से धकेल दिया गया, जिससे बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. यह दर्दनाक घटना के बाद से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है. पुलिस ने आरोपी मुस्लिम युवक को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की गहनता से जांच की जा रही है.

गाजियाबाद के शिब्बन पुरा में तीन माह से पेयजल संकट झेल रहे निवासियों ने नगर निगम के खिलाफ अनोखा प्रदर्शन किया. अधिकारियों का 'व्यंग्यात्मक सम्मान' देकर अपना विरोध जताया है. 10 एचपी का पंप लगने के बावजूद चालू न होने से लोग परेशान हैं जबकि विभाग एक-दूसरे पर जिम्मेदारी टाल रहे हैं.

गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन में बन रहे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम को बाढ़ से सुरक्षित रखने के लिए जीडीए ने हिंडन नदी किनारे करीब 185 करोड़ रुपये की लागत से सुरक्षा बांध बनाने की योजना तैयार की है. बांध के ऊपर 7.5 किलोमीटर लंबी छह लेन सड़क भी बनाई जाएगी, जिससे नंदग्राम, नूर नगर और आसपास के क्षेत्रों की कनेक्टिविटी बेहतर होगी.