मुरादाबाद में मदरसे की जमीन पर बवाल, सुप्रीम कोर्ट जाने का ऐलान
मुरादाबाद में मदरसे और मस्जिद की जमीन को लेकर विवाद तेज हो गया है. मुरादाबाद विकास प्राधिकरण (MDA) द्वारा चर्चित मस्जिद की जमीन अधिग्रहण किए जाने के बाद मस्जिद कमेटी के लोगों में नाराजगी बढ़ गई है. इस मामले को लेकर पूर्व सांसद एसटी हसन के आवास पर एक अहम बैठक आयोजित की गई, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए. बैठक में फैसला लिया गया कि MDA की कार्रवाई को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी जाएगी. मस्जिद कमेटी का कहना है कि यह जमीन धार्मिक उपयोग में रही है और इसे अधिग्रहित करना गलत है. वहीं प्रशासन की कार्रवाई के बाद इलाके में माहौल गरमाया हुआ है. अब सभी की नजर इस मामले में आगे होने वाली कानूनी कार्रवाई पर टिकी है.
Follow Us