समाजवादी छात्र सभा के ब्लू ड्रेस पर OP राजभर का तंज, ‘विचारधारा’ पर भी उठाए सवाल
समाजवादी छात्र सभा की नीली टी-शर्ट और जींस की नई यूनिफॉर्म को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है. सुभासपा प्रमुख और यूपी सरकार में मंत्री ओपी राजभर ने सपा के इस कदम पर तंज कसते हुए उसकी विचारधारा पर ही सवाल उठा दिए. अखिलेश यादव ने छात्र सभा की नई ड्रेस को युवा, समानता और सामाजिक न्याय से जोड़ते हुए इसे नई पीढ़ी तक पहुंच बनाने की कोशिश बताया है. वहीं, राजभर का कहना है कि सिर्फ ड्रेस का रंग बदलने से विचारधारा नहीं बदल जाती. सपा के नीले प्रयोग को 2027 चुनाव से पहले दलित और युवा वोटरों को साधने की रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है. अब इस पर सियासी वार-पलटवार तेज हो गया है.
Follow Us