बरेली में रिकॉर्ड बारिश से हाहाकार! शहर से गांव तक जलप्रलय, VIP कॉलोनी में घुसा पानी
बरेली में रिकॉर्ड बारिश ने शहर से गांव तक जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है. रविवार दोपहर से सोमवार दोपहर तक 24 घंटे में 381.1 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई, जो जिले में अब तक की सबसे अधिक 24 घंटे की बारिश बताई जा रही है. मूसलाधार बारिश के बाद सड़कें, मोहल्ले और कॉलोनियां जलमग्न हो गईं. शहर की पॉश रेजिडेंसी गार्डन कॉलोनी में करीब छह फीट तक पानी भर गया और लगभग 180 मकानों में पानी घुस गया. कई परिवारों को ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से सुरक्षित स्थानों पर जाना पड़ा. वहीं, 14 मकान ढहने और एक बच्चे की मौत की भी जानकारी सामने आई है.
Follow Us