Moradabad: आवारा कुत्तों का खूनी तांडव, 25 घायल, CCTV में कैद हुआ Live हमला
मुरादाबाद में आवारा कुत्तों का खूनी तांडव देखने को मिला. एक इलाके में कुत्तों के झुंड ने अचानक लोगों पर हमला बोल दिया, जिसमें 25 लोग घायल हो गए. CCTV फुटेज में हमले का पूरा वीडियो कैद हुआ है, जिसमें कुत्ते लोगों को काटते और पीछा करते नजर आ रहे हैं. घायलों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं. स्थानीय लोगों ने दहशत में प्रशासन से आवारा कुत्तों को पकड़ने, स्टेरलाइजेशन और टीकाकरण की मांग की है. पुलिस और नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन कुत्तों का आतंक अभी भी जारी है. इस घटना ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी है.
Follow Us