हिन्दी News9 ಕನ್ನಡ తెలుగు मराठी ગુજરાતી বাংলা ਪੰਜਾਬੀ தமிழ் മലയാളം मनी9

क्राइम समाचार

कैशियर ने कंपनी के 63.72 लाख रुपये का किया गबन, सीतापुर से आरोपी गिरफ्तार

लखनऊ के आलमबाग में कंपनी के 63 लाख 72 हजार 463 रुपये के गबन के मामले में पुलिस ने कैशियर आकाश श्रीवास्तव को सीतापुर से गिरफ्तार किया है. आरोपी श्रेया ऑटो वर्ल्ड प्राइवेट लिमिटेड में कैशियर था. कंपनी निदेशक गगन दीप सिंह नरूला की शिकायत के मुताबिक, जून से अक्टूबर 2025 के बीच आकाश ने डे-बुक में दर्ज रकम निकाली और कंपनी को बैंक में जमा करने की जानकारी दी, लेकिन बैंक खाते में रकम जमा नहीं हुई.

डिजिटल अरेस्ट कर 1.55 करोड़ की ठगी, लखनऊ पुलिस ने 43 लाख कराए वापस

लखनऊ में साइबर ठगों ने महिला डॉक्टर जिया सुल्ताना को डिजिटल अरेस्ट कर 1 करोड़ 55 लाख रुपये ठग लिए. ठगों ने खुद को पुणे ATS का अधिकारी बताया और डॉक्टर के आधार नंबर का इस्तेमाल आतंकी गतिविधियों में होने का डर दिखाया. शिकायत मिलते ही लखनऊ साइबर क्राइम पुलिस ने बैंकिंग चैनल पर कार्रवाई शुरू की. पुलिस ने कई बैंक खाते फ्रीज कराकर अब तक 43 लाख 14 हजार 24 रुपये पीड़िता को वापस करा दिए हैं.

कोई पछतावा नहीं... 17 साल की बेटी की हत्या, फिर खुद थाने पहुंचा पिता

आगरा में ऑनर किलिंग का दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. एक पिता ने अपनी 17 साल की बेटी की झूठी शान के नाम पर हत्या कर दी. बेटी की मित्रता से नाराज पिता ने धारदार हथियार से वारदात को अंजाम दिया और खुद थाने में सरेंडर कर दिया. उसे अपने कृत्य का कोई पछतावा नहीं है.

अफ़ज़ाल अंसारी के सील घर में चोरी! बेटियों ने लगाया आरोप, मचा हड़कंप

अफ़ज़ाल अंसारी के लखनऊ स्थित सील घर में चोरी का मामला सामने आया है. चार साल बाद हाईकोर्ट के आदेश पर खुला घर खाली मिला, जहां से बेशकीमती सामान चोरी हो चुका था. बेटियों ने प्रशासन पर घर की सुरक्षा में लापरवाही का आरोप लगाया है, क्योंकि सीलिंग के बाद इसकी जिम्मेदारी प्रशासन की थी. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

नॉनवेज खाने का विरोध कर रही थी पत्नी, गुस्से में पति ने पीटकर मार डाला

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में संदिग्ध परिस्थिति में एक महिला की मौत हो गई. उसके मायके वालों ने पति पर हत्या का आरोप लगाया है. शिकायत के अनुसार, पति नॉनवेज और शराब का शौकीन था, जिसका महिला विरोध करती थी. इसी बात पर हुए विवाद में पति ने पत्नी को पीट-पीटकर मार डाला. पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है और मामले की गहन जांच जारी है.

6 साल पहले मारे गए विकास दुबे का क्यों नहीं बन पाया डेथ सर्टिफिकेट?

कुख्यात माफिया विकास दुबे के एनकाउंटर को छह साल हो गए, पर अब तक उनका मृत्यु प्रमाण पत्र जारी नहीं हुआ है. इसके चलते परिवार, खासकर पत्नी ऋचा दुबे, आर्थिक तंगी झेल रहा है. इस प्रमाण पत्र के ना होने की वजह से एलआईसी और संपत्ति हस्तांतरण में दिक्कतें आ रही हैं. पिता के नाम में गलती के कारण रुका प्रमाण पत्र जारी करवाने के लिए ऋचा ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है.

भाभी से अवैध संबंध में बाधा बनी पत्नी,मायके से बुलाकर पति ने घोंटा गला

मुजफ्फरनगर में अवैध संबंधों के चलते एक खौफनाक वारदात हुई. पति राशिद ने अपनी भाभी से अवैध संबंधों का विरोध करने पर पत्नी मोहसिना की हत्या कर दी. उसने अपने भाइयों के साथ मिलकर मोहसिना का गला घोंटा और मौके से फरार हो गया. परिजनों के मुताबिक आरोपी पति की हरकतों से परेशान होकर मोहसिना मायके में रहती थी, जिसे पति बहला-फुसलाकर वापस लाया था.

फेसबुक पर दोस्ती, फिर कोर्ट में लव मैरिज; अब प्रेमी से कातिल बना पति

उत्तर प्रदेश के झांसी में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. फेसबुक पर दोस्ती के बाद लव मैरिज करने वाली शिवानी की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई है. आरोप है कि पति यश ठाकुर ने शादी के डेढ़ साल बाद घरेलू विवादों के चलते इस वारदात को अंजाम दिया और फरार हो गया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

36 साल की महिला को 10 साल से कैसे मिल रही वृद्धावस्था पेंशन?हुआ खुलासा

उत्तर प्रदेश के इटावा में एक चौंकाने वाला वृद्धावस्था पेंशन घोटाला सामने आया है. यहां एक 36 वर्षीय महिला ने फर्जी दस्तावेजों के सहारे 10 साल तक यह पेंशन ली. अधिकारियों की मिलीभगत की आशंका पर जांच के आदेश दिए गए हैं. इस धांधली से सरकारी सिस्टम पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं.

PNB की चेस्ट में कैसे पहुंची 17 करोड़ की नकली करेंसी? SIT कर रही जांच

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर स्थित PNB की करेंसी चेस्ट में 17 करोड़ रुपये से अधिक की नकली करेंसी मिली है. पहले 7 करोड़ मिले थे, अब आंकड़ा बढ़ा है. RBI समेत केंद्रीय एजेंसियां जांच में जुटी हैं कि आखिर ये नकली नोट चेस्ट तक कैसे पहुंचे. इस बड़े खुलासे से बैंकिंग सिस्टम पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं, और दोषियों की तलाश जारी है.