राजनीति न्यूज
UP में बराबरी का मुकाबला मान रही BJP! 100+ सीटों पर एंटी-इनकंबेंसी
यूपी चुनाव 2027 से पहले BJP के लिए चुनौतियां बढ़ रही हैं. संगठन बैठकों से फीडबैक है कि चुनाव धर्म से जाति की ओर बढ़ रहा है. कार्यकर्ताओं की नाराजगी, विधायकों के खिलाफ एंटी-इनकंबेंसी, युवा-बेरोजगारी और सोशल मीडिया पर विपक्ष की बढ़त BJP की टेंशन बढ़ा रही है.
कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ने वाले हैं अमरमणि?इसलिए लगाए जा रहे कयास
पूर्व मंत्री अमरमणि त्रिपाठी सपा-बसपा के बाद अब कांग्रेस के साथ राजनीति में वापसी कर सकते हैं. गोरखपुर एयरपोर्ट पर कांग्रेस नेताओं संग उनकी मौजूदगी ने सियासी अटकलों को तेज कर दिया है. मधुमिता हत्याकांड के बाद जेल से रिहा हुए अमरमणि ने महाराजगंज की फरेंदा सीट से चुनाव लड़ने का ऐलान किया है, जबकि बेटे अमनमणि नौतनवां से उतरेंगे. उनकी कांग्रेस में संभावित एंट्री से यूपी की राजनीति गरमा गई है.
कौन हैं अशोक सिद्धार्थ? जिन्हें मायावती ने संन्यास लेने की सलाह दी
डॉक्टर से शुरू हुआ अशोक सिद्धार्थ का सफर विधान परिषद और राज्यसभा तक पहुंचा. कभी मायावती के बेहद करीबी नेताओं में गिने गए. फिर आकाश आनंद के ससुर बने और बीएसपी की अंदरूनी राजनीति में उनका नाम और ज्यादा चर्चा में आया. पार्टी से निकाले गए, फिर माफी और वापसी भी हुई, लेकिन अब मायावती ने साफ संकेत दे दिया है कि अगर अशोक सिद्धार्थ राजनीति से पूरी तरह अलग होते हैं, तभी आकाश आनंद को दोबारा बड़ी जिम्मेदारी देने पर विचार हो सकता है.
चारबाग में ‘जेबकतरा गैंग’ का खुलासा, दिल्ली-महाराष्ट्र तक फैला नेटवर्क
लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन के आसपास यात्रियों को निशाना बनाने वाले अंतरराज्यीय चोर-जेबकतरा गिरोह का SOG क्राइम ब्रांच और मड़ियांव पुलिस ने खुलासा किया है. पुलिस ने गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार कर 1.24 लाख रुपये नकद और वारदात में इस्तेमाल स्कूटी बरामद की है. आरोपी प्लेटफॉर्म टिकट लेकर स्टेशन में दाखिल होते और भीड़भाड़ में यात्रियों की जेब व सामान पर हाथ साफ करते थे. ट्रेन के जनरल डिब्बों, ऑटो और ई-रिक्शा में सहयात्री बनकर भी वारदात की जाती थी.
समाजवादी छात्र सभा के ब्लू ड्रेस पर OP राजभर का तंज, ‘विचारधारा’ पर भी उठाए सवाल
समाजवादी छात्र सभा की नीली टी-शर्ट और जींस की नई यूनिफॉर्म को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है. सुभासपा प्रमुख और यूपी सरकार में मंत्री ओपी राजभर ने सपा के इस कदम पर तंज कसते हुए उसकी विचारधारा पर ही सवाल उठा दिए. अखिलेश यादव ने छात्र सभा की नई ड्रेस को युवा, समानता […]
'उनकी' संगत में मति फिर गई, इलाज होगा… राजभर को ये क्या बोल गए शिवपाल?
सपा महासचिव शिवपाल यादव ने ओमप्रकाश राजभर पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि भाजपा की संगत में राजभर की मति फिर गई है और उन्हें 'ठोस इलाज' की जरूरत है. शिवपाल ने भगवान श्रीकृष्ण के मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद यह बयान दिया. उन्होंने RLD और नीली ड्रेस जैसे अन्य राजनीतिक मुद्दों पर भी अपनी राय रखी और 2027 में सपा सरकार बनने का दावा किया.
हेलीकॉप्टर उतारने से मना करने पर भड़के अखिलेश, सोशल मीडिया पर कसा तंज
समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव को बुलंदशहर में एक कार्यक्रम के लिए हेलीकॉप्टर उतारने की अनुमति नहीं मिली. प्रशासन ने सुरक्षा और तकनीकी कारणों का हवाला दिया, जबकि अखिलेश ने इसे 'साजिश' करार दिया. उन्होंने हेलीपैड का वीडियो साझा करते हुए आरोप लगाया कि उन्हें जानबूझकर रोका जा रहा है. इस घटना से जिले में राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है.
कांग्रेस में शामिल हुए पूर्व IAS राकेश वर्मा और अभिनेत्री जारा खान
उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले दल-बदल का दौर तेज हो गया है. बुधवार को पूर्व IAS अधिकारी डॉ. राकेश वर्मा कांग्रेस में शामिल हो गए. प्रदेश अध्यक्ष अजय राय की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता लेने के बाद राकेश वर्मा ने प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि आज अधिकारी काम करने के बजाय रील बनाने में लगे हैं. सामाजिक कार्यकर्ता और अभिनेत्री जारा खान ने भी कांग्रेस की सदस्यता ली.
बीजेपी की सियासी किलेबंदी तेज! नितिन नवीन और बीएल संतोष संभालेंगे कमान
भाजपा ने 2027 के यूपी विधानसभा चुनाव की तैयारी तेज कर दी है. पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और संगठन महामंत्री बीएल संतोष मेरठ-लखनऊ का दौरा कर रणनीति बना रहे हैं. पश्चिमी यूपी, अवध और कानपुर क्षेत्रों पर खास फोकस है. इसका उद्देश्य हारी सीटों पर पार्टी की स्थिति मजबूत करना है.
‘सोच नई तो यूनिफॉर्म भी नई’, अखिलेश ने बताया NEO INDIA का नया विजन
अखिलेश यादव ने 'NEO INDIA' का विजन पेश किया है, जिसका लक्ष्य युवाओं को समाजवादी पार्टी से जोड़ना है. उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी की सोच नई है तो यूनिफॉर्म भी नई होनी चाहिए. यूनिफॉर्म एक विशेष पहचान भी देती है, जिसके साथ अनुशासन और कर्तव्य का संकल्प जुड़ा होता है.
More Videos