अंकित बालियान हत्याकांड में बड़ा खुलासा, 2 शूटर ढेर… अब भोलू शाहपुरिया पर शिकंजा!
शामली में हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान हत्याकांड में पुलिस ने दो कथित शूटरों सुमित और मोहित को मुठभेड़ में मार गिराया है. दोनों पर 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित था. पुलिस के मुताबिक, वारदात में चार शूटर शामिल थे और हत्या से पहले अंकित की रेकी की गई थी. अब जांच का फोकस हत्याकांड की साजिश और इसके पीछे मौजूद लोगों पर है. पुलिस की जांच में सोनीपत निवासी भोलू उर्फ राहुल शाहपुरिया का नाम सामने आया है. उसे गोगी गैंग से जुड़ा बताया जा रहा है और पुलिस उसकी भूमिका की जांच कर रही है.
Follow Us