हिन्दी News9 ಕನ್ನಡ తెలుగు मराठी ગુજરાતી বাংলা ਪੰਜਾਬੀ தமிழ் മലയാളം मनी9

विकास कपिल

13 वर्षों से हिंदी भाषी पत्रकारिता में सक्रिय हैं News Nation News State,Mahuaa News, Bhaskar Tv, Bharat Express जैसे मीडिया संस्थानों में कार्य करने का अनुभव है, राजनीतिक और अपराधिक खबरों पर अच्छी पकड़ रखते है, घूमना कुकिंग करना ओर पढ़ना अच्छा लगता है

Read More
विकास कपिल

सहारनपुर में दो पुलिस अधिकारियों को 20-20 साल की सजा सुनाई गई है. यह फैसला 11 साल पुराने सामूहिक दुष्कर्म मामले में आया है. तत्कालीन थाना प्रभारी और उपनिरीक्षक ने थाने में ढाई माह की गर्भवती महिला के साथ गैंगरेप का किया था.

देवबंद में भाजपा की पूर्व विधायक शशिबाला पुंडीर को धमकी भरा पत्र मिला है. इसमें 2027 चुनाव में टिकट मांगने पर घर को बम से उड़ाने और परिवार को निशाना बनाने की चेतावनी दी गई है. पत्र में रंगदारी भी मांगी गई है. पुंडीर ने कहा कि वह डरने वाली नहीं हैं और सच्चाई के लिए लड़ती रहेंगी.

राजस्थान के आमेर किले से आई मैना हथिनी सहारनपुर की रामलीला में सबका मन मोह रही है. अपनी शांत प्रकृति और तस्वीरें खिंचवाने के अंदाज के कारण मैना खास आकर्षण का केंद्र बनी हुई है. जानिए इसकी दिलचस्प कहानी...

लोनी विधायक नंद किशोर गुर्जर ने सपा सांसद इकरा हसन को "गुर्जर से शादी करो" का खुला चैलेंज दिया है. कहा कि वोट के लिए रिश्ते जोड़ने के बजाय, यदि इकरा सच में गुर्जर समाज की बेटी हैं तो उन्हें किसी गुर्जर से शादी करनी चाहिए. विधायक ने शादी में मदद का भी प्रस्ताव दिया है.

सहारनपुर मस्जिद ध्वस्तीकरण मामले में भड़काऊ बयानों को लेकर पुलिस ने सख्ती बढ़ाई है. सामाजिक कार्यकर्ता हुदा जरीवाला समेत तीन लोगों को आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस सोशल मीडिया पोस्ट और गतिविधियों पर कड़ी नजर रख रही है.

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने सहारनपुर PNB की करेंसी चेस्ट में मिले नकली नोटों के मामले में फरार चल रहे एक बैंक अधिकारी को गिरफ्तार किया है. आरोपी को लखनऊ से दबोचा गया है. NIA बैंक के अंदर-बाहर जुड़े लोगों की भी जांच कर रही है. यह गिरफ्तारी घोटाले की तह तक जाने में महत्वपूर्ण है.

पश्चिमी यूपी की सियासत में चौधरी परिवार की चौथी पीढ़ी की झलक रामपुर मनिहारान की स्वाभिमान रैली में दिखाई दी. RLD अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी की बेटी साहिरा चौधरी परिवार के साथ रैली के मंच पर नजर आईं. उनकी मौजूदगी के बाद चर्चा शुरू हुई कि क्या चौधरी परिवार की अगली पीढ़ी सार्वजनिक जीवन में कदम बढ़ा रही है. हालांकि, साहिरा के राजनीति में आने या RLD में जिम्मेदारी मिलने को लेकर कोई घोषणा नहीं हुई है.

सहारनपुर के गंगोह में यमुना नदी में नहाते समय दो किशोर गहरे पानी में डूब गए और लापता हो गए. छह घंटे बाद भी उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया है. SDRF और PAC की टीमें सघन सर्च ऑपरेशन चला रही हैं. इस दुखद घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और नदी किनारे भारी भीड़ जमा है.