हिन्दी News9 ಕನ್ನಡ తెలుగు मराठी ગુજરાતી বাংলা ਪੰਜਾਬੀ தமிழ் മലയാളം मनी9

सहारनपुर शहर की न्यूज़

सहारनपुर मस्जिद केस में यूपी सरकार को HC का नोटिस, कमेटी को मिली राहत

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सहारनपुर मस्जिद ध्वस्तीकरण मामले में कमेटी को बड़ी अंतरिम राहत दी है. साथ ही राज्य सरकार को तीन सप्ताह में जवाब दाखिल करने का निर्देश मिला है. कमेटी की याचिका पर यह आदेश आया है, अगली सुनवाई 12 अक्टूबर को होगी.

सहारनपुर मस्जिद केस: भड़काऊ बयान पर शिकंजा, हुदा समेत अब तक 3 गिरफ्तार

सहारनपुर मस्जिद ध्वस्तीकरण मामले में भड़काऊ बयानों को लेकर पुलिस ने सख्ती बढ़ाई है. सामाजिक कार्यकर्ता हुदा जरीवाला समेत तीन लोगों को आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस सोशल मीडिया पोस्ट और गतिविधियों पर कड़ी नजर रख रही है.

PNB में 17.29 करोड़ नकली करेंसी का खेल, NIA ने बैंक अधिकारी को दबोचा

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने सहारनपुर PNB की करेंसी चेस्ट में मिले नकली नोटों के मामले में फरार चल रहे एक बैंक अधिकारी को गिरफ्तार किया है. आरोपी को लखनऊ से दबोचा गया है. NIA बैंक के अंदर-बाहर जुड़े लोगों की भी जांच कर रही है. यह गिरफ्तारी घोटाले की तह तक जाने में महत्वपूर्ण है.

सहारनपुर मस्जिद मामले पर भड़के SP विधायक हसन रूमी, बोले- ‘मस्जिद फिर से वहीं बनेगी’

सहारनपुर कलेक्ट्रेट परिसर स्थित मस्जिद के ध्वस्तीकरण को लेकर सियासत तेज हो गई है. मामले पर समाजवादी पार्टी के विधायक हसन रूमी ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मस्जिद फिर से वहीं बनेगी. सहारनपुर की मस्जिद को प्रशासन ने अदालत की कार्रवाई के बाद ध्वस्त किया है. 2 सितंबर को जिला अदालत ने मस्जिद पक्ष […]

चौधरी परिवार की चौथी पीढ़ी की झलक! सियासी मंच पर जयंत की बेटी साहिरा

पश्चिमी यूपी की सियासत में चौधरी परिवार की चौथी पीढ़ी की झलक रामपुर मनिहारान की स्वाभिमान रैली में दिखाई दी. RLD अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी की बेटी साहिरा चौधरी परिवार के साथ रैली के मंच पर नजर आईं. उनकी मौजूदगी के बाद चर्चा शुरू हुई कि क्या चौधरी परिवार की अगली पीढ़ी सार्वजनिक जीवन में कदम बढ़ा रही है. हालांकि, साहिरा के राजनीति में आने या RLD में जिम्मेदारी मिलने को लेकर कोई घोषणा नहीं हुई है.

जुमे की छुट्टी पर यमुना में नहाने गए थे 4 दोस्त, दो गहरे पानी में समाए

सहारनपुर के गंगोह में यमुना नदी में नहाते समय दो किशोर गहरे पानी में डूब गए और लापता हो गए. छह घंटे बाद भी उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया है. SDRF और PAC की टीमें सघन सर्च ऑपरेशन चला रही हैं. इस दुखद घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और नदी किनारे भारी भीड़ जमा है.

दामाद हुए सपाई तो इमरान की आंखों में छलका दर्द… मसूद परिवार की कहानी

सहारनपुर के मसूद परिवार में सियासी मतभेद अब पारिवारिक विवाद तक पहुंचता दिख रहा है. कांग्रेस सांसद इमरान मसूद के दामाद शायान मसूद ने 20 अगस्त को कांग्रेस छोड़कर समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया था. शायान ने कहा कि वह इमरान की राजनीतिक लाइन से सहमत नहीं हैं और बीजेपी को हराने के लिए अखिलेश यादव के साथ खड़ा होना जरूरी है. इसके बाद इमरान के भतीजे हमजा मसूद ने शायान और उनके पिता पर गंभीर पारिवारिक आरोप लगाए. शायान ने निजी मामलों को सार्वजनिक न करने की बात कही. वहीं इमरान मसूद बेटी का जिक्र करते हुए भावुक नजर आए.

‘G और J में फंसा देंगे, फिर SP नहीं आएगा’, अखिलेश को जयंत का जवाब

सहारनपुर की स्वाभिमान रैली में RLD प्रमुख और केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी ने समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा. अखिलेश के बयानों पर जयंत ने कहा कि उनकी कोशिश रहती है कि कोई दुश्मन न बने, लेकिन बार-बार निशाना बनाए जाने पर जवाब देना पड़ता है. मंच से सपा नेताओं के पुराने वीडियो चलवाते हुए उन्होंने तंज कसा- राजनीति की ABCD छोड़ो, हम आपको G और J में फंसा देंगे, फिर SP नहीं आएगा.

सहारनपुर कलेक्ट्रेट मस्जिद मामले में जिला जज ने भी नहीं दी राहत!

सहारनपुर कलेक्ट्रेट मस्जिद मामले में जिला जज ने मस्जिद कमेटी की अपील खारिज कर दी है. सिटी मजिस्ट्रेट के 30 दिन में बेदखली आदेश को बरकरार रखा है. यह मामला सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे से जुड़ा है. अब मस्जिद कमेटी फैसले को हाईकोर्ट में चुनौती देने की तैयारी में है.

सहारनपुर में अखिलेश ने एक तीर से साधे कई निशाने, खोल दिए सियासी पत्ते

अखिलेश यादव ने सहारनपुर दौरे पर 2027 यूपी चुनाव के लिए अपनी रणनीति के कई संकेत दिए. उन्होंने शाहनवाज खान पर तंज कसते हुए संगठन में बदलाव का इशारा किया, शायान मसूद को साथ लिया, और गठबंधन की शर्त रखी. सहारनपुर के लिए अलग घोषणापत्र बनाने का भी ऐलान किया.