वाराणसी में कोरोना का मरीज, क्या फिर डराने वाली है बीमारी?
वाराणसी में एक कोरोना संक्रमित मरीज मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है. मरीज की पुष्टि होने के बाद उसके संपर्क में आए लोगों की पहचान और स्वास्थ्य जांच शुरू कर दी गई है. फिलहाल घबराने की जरूरत नहीं है, लेकिन विशेषज्ञों ने सतर्क रहने, भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सावधानी बरतने और लक्षण दिखने पर तुरंत जांच कराने की सलाह दी है. स्वास्थ्य विभाग स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है और संक्रमण फैलने से रोकने के लिए आवश्यक कदम उठा रहा है. अधिकारियों ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है.
Follow Us