हिन्दी News9 ಕನ್ನಡ తెలుగు मराठी ગુજરાતી বাংলা ਪੰਜਾਬੀ தமிழ் മലയാളം मनी9

Amit Singh

अमित सिंह वाराणसी से रिपोर्टर हैं और मीडिया में पिछले 17 साल से सक्रिय हैं. प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल तीनों ही प्रारूप में काम करने का अनुभव है. नई दुनियां (दिल्ली एडिशन ) से शुरुआत हुई. ज़ी मीडिया से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की शुरुआत हुई. दस साल यहां रहने के बाद जनतंत्र टीवी में नोएडा, लखनऊ, पटना और रांची में काम किया. टीवी9 ज्वॉइन करने से पहले न्यूज़ नेशन गोरखपुर में बतौर ब्यूरो चीफ कार्यरत थे.

Read More
Amit Singh

श्रेया हत्याकांड के मुख्य आरोपी विवेक चौबे को मुठभेड़ के बाद वाराणसी में गिरफ्तार किया गया. थाने में श्रेया की मां और उनके भाई को पुलिस ने आरोपी से थोड़े देर के लिए मिलने दिया. इस दौरान पीड़ित मां ने आरोपी से अपनी बेटी की मौत का कारण पूछा, जिस पर विवेक चुप रहा.

कौशांबी के सीओ ट्रैफिक सत्येंद्र प्रसाद तिवारी को आठ साल पुराने रेप केस में गवाही के लिए पेश न होने पर वाराणसी कोर्ट ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया है. कोर्ट की अवमानना के आरोप में 10 सितंबर तक सरेंडर न करने पर उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा जा सकता है. इसी के साथ उनकी सैलरी रोकने का भी आदेश हुआ है.

श्रेया उपाध्याय हत्याकांड का मुख्य आरोपी विवेक चौबे पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार हो गया है. विवेक ने कबूल किया कि श्रेया द्वारा शादी से इंकार करने पर उसने अपने दोस्त पुनीत के साथ मिलकर हत्या की थी. विवेक के पिता भी साजिशकर्ता के रूप में सामने आए हैं.

वाराणसी में बाढ़ की स्थिति को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संसदीय क्षेत्र का हाल जाना. पीएम मोदी ने जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार और महापौर अशोक तिवारी से फोन पर बातचीत कर गंगा के बढ़ते जलस्तर, प्रभावित इलाकों और राहत शिविरों की व्यवस्थाओं की जानकारी ली. प्रधानमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि बाढ़ प्रभावित […]

धर्मनगरी वाराणसी में गंगा और उसकी सहायक नदी वरुणा के विकराल रूप धारण करने से बाढ़ का भारी संकट पैदा हो गया है. केंद्रीय जल आयोग के अनुसार गंगा का जलस्तर 70.27 मीटर दर्ज किया गया, जिसने 70.26 मीटर के चेतावनी बिंदु (Warning Level) को पार कर लिया है. दोनों नदियां करीब 30 सेंटीमीटर प्रति […]

वाराणसी में गंगा और वरुणा नदियां खतरे के निशान के करीब बह रही हैं, जिससे बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं. गंगा चेतावनी बिंदु पार कर चुकी है और सभी 84 घाट जलमग्न हैं, शवदाह भी छतों पर हो रहा है. जलस्तर बढ़ने से तटवर्ती इलाकों से 350 परिवारों के लगभग 1500 लोगों को पलायन करना पड़ा है.

वाराणसी में चोरी के शक में एक मजदूर की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. भट्ठा मालिक और उसके साथी ने मजदूर को पेड़ से बांधकर लाठी-डंडों से पीटा, जिससे उसकी मौत हो गई. बाद में शव खेत में छोड़ दिया गया. घटना के पांच दिन बाद पिटाई का वीडियो सामने आने पर दोनों गिरफ्तार हुए.

अयोध्या में मछली भोज को लेकर जारी सियासी विवाद के बीच कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने बीजेपी पर बड़ा हमला बोला है. अजय राय ने कहा कि निषाद समाज के कार्यक्रम में मछली भोज का आयोजन समाज के लोगों ने किया था और इसे लेकर कांग्रेस को निशाना बनाना निषाद समाज का अपमान है. […]