हिन्दी News9 ಕನ್ನಡ తెలుగు मराठी ગુજરાતી বাংলা ਪੰਜਾਬੀ தமிழ் മലയാളം मनी9

वाराणसी शहर की न्यूज़

'मामी मत कह, हत्यारे', आरोपी विवेक से पूछताछ में बोलीं श्रेया की मां

श्रेया हत्याकांड के मुख्य आरोपी विवेक चौबे को मुठभेड़ के बाद वाराणसी में गिरफ्तार किया गया. थाने में श्रेया की मां और उनके भाई को पुलिस ने आरोपी से थोड़े देर के लिए मिलने दिया. इस दौरान पीड़ित मां ने आरोपी से अपनी बेटी की मौत का कारण पूछा, जिस पर विवेक चुप रहा.

कौशांबी के CO जाएंगे जेल! भारी पड़ी कोर्ट की अवमानना,अरेस्ट वारंट जारी

कौशांबी के सीओ ट्रैफिक सत्येंद्र प्रसाद तिवारी को आठ साल पुराने रेप केस में गवाही के लिए पेश न होने पर वाराणसी कोर्ट ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया है. कोर्ट की अवमानना के आरोप में 10 सितंबर तक सरेंडर न करने पर उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा जा सकता है. इसी के साथ उनकी सैलरी रोकने का भी आदेश हुआ है.

शादी से इनकार पर कर दी हत्या! श्रेया हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

श्रेया उपाध्याय हत्याकांड का मुख्य आरोपी विवेक चौबे पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार हो गया है. विवेक ने कबूल किया कि श्रेया द्वारा शादी से इंकार करने पर उसने अपने दोस्त पुनीत के साथ मिलकर हत्या की थी. विवेक के पिता भी साजिशकर्ता के रूप में सामने आए हैं.

वाराणसी बाढ़: PM मोदी ने DM से फोन पर ली जानकारी, राहत कार्य तेज करने के निर्देश

वाराणसी में बाढ़ की स्थिति को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संसदीय क्षेत्र का हाल जाना. पीएम मोदी ने जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार और महापौर अशोक तिवारी से फोन पर बातचीत कर गंगा के बढ़ते जलस्तर, प्रभावित इलाकों और राहत शिविरों की व्यवस्थाओं की जानकारी ली. प्रधानमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि बाढ़ प्रभावित […]

Varanasi Flood: गंगा ने पार किया चेतावनी बिंदु, डूबे सभी 84 घाट

धर्मनगरी वाराणसी में गंगा और उसकी सहायक नदी वरुणा के विकराल रूप धारण करने से बाढ़ का भारी संकट पैदा हो गया है. केंद्रीय जल आयोग के अनुसार गंगा का जलस्तर 70.27 मीटर दर्ज किया गया, जिसने 70.26 मीटर के चेतावनी बिंदु (Warning Level) को पार कर लिया है. दोनों नदियां करीब 30 सेंटीमीटर प्रति […]

वाराणसी में गंगा का रौद्र रूप! सभी 84 घाट डूबे, 1500 लोगों ने छोड़ा घर

वाराणसी में गंगा और वरुणा नदियां खतरे के निशान के करीब बह रही हैं, जिससे बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं. गंगा चेतावनी बिंदु पार कर चुकी है और सभी 84 घाट जलमग्न हैं, शवदाह भी छतों पर हो रहा है. जलस्तर बढ़ने से तटवर्ती इलाकों से 350 परिवारों के लगभग 1500 लोगों को पलायन करना पड़ा है.

वाराणसी में मजदूर की पीट-पीटकर हत्या... 5 दिन भट्ठा मालिक समेत 2 पकड़े

वाराणसी में चोरी के शक में एक मजदूर की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. भट्ठा मालिक और उसके साथी ने मजदूर को पेड़ से बांधकर लाठी-डंडों से पीटा, जिससे उसकी मौत हो गई. बाद में शव खेत में छोड़ दिया गया. घटना के पांच दिन बाद पिटाई का वीडियो सामने आने पर दोनों गिरफ्तार हुए.

मछली भोज को लेकर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष का बड़ा खुलासा, BJP को घेरा

अयोध्या में मछली भोज को लेकर जारी सियासी विवाद के बीच कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने बीजेपी पर बड़ा हमला बोला है. अजय राय ने कहा कि निषाद समाज के कार्यक्रम में मछली भोज का आयोजन समाज के लोगों ने किया था और इसे लेकर कांग्रेस को निशाना बनाना निषाद समाज का अपमान है. […]

लाखों की सुपारी, फिर खौफनाक कत्ल! श्रेया की हत्या में निकले तीन किरदार

श्रेया उपाध्याय हत्याकांड में सह-आरोपी पुनीत मिश्रा को वाराणसी पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है. पुनीत ने पूछताछ में मुख्य आरोपी विवेक चौबे के साथ मिलकर श्रेया की हत्या की बात कबूली है. पुलिस टीमें अब फरार विवेक चौबे की तलाश में जुटी हैं, जिसका सुराग झारखंड में मिला है.

19 जिले डूबे, 26 गांवों में भरा पानी; बाढ़ से अंतिम संस्कार भी मुश्किल

उत्तर प्रदेश में लगातार बारिश से बाढ़ का विकराल रूप सामने आया है. 19 जिले प्रभावित हैं, 26 गांव पानी में डूबे हैं और लाखों की फसलें बर्बाद हो गई हैं. प्रयागराज और वाराणसी में श्मशान घाटों पर पानी भरने से अंतिम संस्कार सड़कों और छतों पर हो रहे हैं. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हालात की समीक्षा कर राहत कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं.