अमरोहा में हैवानियत! सड़क पर बेसुध युवक को लोहे की रॉड से पीटा, VIDEO वायरल
उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले से एक बेहद दर्दनाक और दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें एक युवक को सड़क किनारे बेसुध हालत में लोहे की रॉड से बेरहमी से पीटा जा रहा है. वायरल वीडियो में हमलावर युवक लगातार वार करता दिख रहा है, जबकि पीड़ित जमीन पर पड़ा रहता है. बताया जा रहा है कि यह मामला लव अफेयर और पुरानी रंजिश से जुड़ा हुआ है. घटना अमरोहा नगर कोतवाली क्षेत्र के बिजनौर मार्ग पर किसान पंप के सामने की बताई जा रही है. घायल युवक की पहचान जाने आलम के रूप में हुई है, जिसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
Follow Us