हिन्दी News9 ಕನ್ನಡ తెలుగు मराठी ગુજરાતી বাংলা ਪੰਜਾਬੀ தமிழ் മലയാളം मनी9

विपिन वर्मा

15 वर्ष से पत्रकारिता का अनुभव, दैनिक जागरण और न्यूज़ 24 टीवी चैनल जैसे संस्थानों में पत्रकारिता का अनुभव, वर्तमान समय में TV9 ग्रुप के साथ कर्मठता व लगन के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत।

विपिन वर्मा

अमरोहा में एक हत्या की एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है. 'बिहारी' कहकर डांटने और मारपीट से आहत युवक ने अपने सहकर्मी की सोते समय हत्या कर दी. यहीं नहीं, उसने शव को पेट्रोल से जलाने की भी कोशिश की. पुलिस ने 24 घंटे के भीतर में हत्याकांड का खुलासा कर दिया है.

उत्तर प्रदेश के अमरोहा की 'एक दूल्हा, तीन दुल्हन' वाली वायरल शादी फर्जी निकली. यह सिर्फ सोशल मीडिया पर व्यूज़ पाने के लिए किया गया एक प्रैंक था. बाल कल्याण समिति के सामने तीनों युवतियों ने स्वीकार किया कि शादी वास्तविक नहीं थी. उन्होंने बताया कि वीडियो मनोरंजन के लिए बनाया गया था, जिसकी सच्चाई सामने आने पर अब उन्हें पछतावा है.

अमरोहा में बावनखेड़ी हत्याकांड जैसी घटना की आशंका से सनसनी फैल गई. हसनपुर के गुलामपुर गांव में एक युवती पर आरोप है कि उसने अपने प्रेमी के साथ फरार होने की योजना के तहत परिवार के सात सदस्यों के खाने में कथित तौर पर नशीला पदार्थ मिला दिया. सभी अचेत मिलने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया. घटना के बाद युवती अपनी चार वर्षीय बेटी के साथ लापता है.

भारतीय किसान यूनियन (बीआर अंबेडकर) के अध्यक्ष दिग्विजय भाटी को छह महीने के लिए जिला बदर किया गया है. अमरोहा प्रशासन ने चेतावनी दी है कि जिले में दिखने पर सख्त कानूनी कार्रवाई होगी. दिग्विजय भाटी के खिलाफ बलवा, सरकारी कार्य में बाधा और धमकी सहित कई मुकदमे दर्ज हैं.

अमरोहा में प्रेमजाल में फंसाकर सामूहिक दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है. असम की एक हिंदू युवती से गैंगरेप के साथ जबरन गर्भपात और मतांतरण का प्रयास भी किया गया. मांस खिलाने और अश्लील वीडियो की धमकी दी गई. वहीं, पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है.

उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले से एक बेहद दर्दनाक और दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें एक युवक को सड़क किनारे बेसुध हालत में लोहे की रॉड से बेरहमी से पीटा जा रहा है. वायरल वीडियो में हमलावर युवक लगातार वार करता दिख रहा है, जबकि पीड़ित जमीन पर पड़ा रहता है. […]

अमरोहा में अंधविश्वास के चलते एक किशोर की जान चली गई. सांप डसने के बाद परिजनों ने उसे अस्पताल ले जाने के बजाय 12 घंटे तक गंगा में बांधकर झाड़-फूंक से इलाज करने की कोशिश की. लेकिन समय पर सही इलाज न मिलने के कारण लड़के की मौत हो गई. यह घटना अंधविश्वास के गंभीर परिणामों को उजागर करती है.

अमरोहा में बावनखेड़ी जैसी एक और चौंकाने वाली घटना सामने आई है. शादी से पांच दिन पहले एक बेटी ने अपने परिवार को खाने में नशीली दवा खिलाकर बेहोश कर दिया और प्रेमी संग फरार हो गई. परिजनों ने होश में आने पर बेटी के गहने और नकदी लेकर गायब होने की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई है. पुलिस अब लड़की और उसके प्रेमी की तलाश कर रही है.