बरेली में DM अविनाश सिंह ने जारी किया ‘नो व्हीकल डे’, देखें क्या बने हालात!
बरेली कलेक्ट्रेट में ‘नो व्हीकल डे’ का असर अब साफ दिखाई देने लगा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील के बाद डीएम अविनाश सिंह ने नई पहल करते हुए शनिवार और सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर में पेट्रोल-डीजल वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई. डीएम खुद पैदल कार्यालय पहुंचे, जबकि कई अधिकारी साइकिल और पैदल आते नजर आए. परिसर में सिर्फ इलेक्ट्रिक वाहनों को अनुमति दी गई.
Follow Us