बरेली में दूध में मिलावट की जांच अब बेहद कम सैंपल से की जा सकेगी. एक प्रोफेसर ने ऐसा पोर्टेबल मिल्क टेस्टर तैयार किया है, जो सिर्फ 4 मिलीलीटर दूध के नमूने से मिलावट की जांच करने में सक्षम है. इस डिवाइस को मौके पर ही इस्तेमाल किया जा सकता है, जिससे दूध की गुणवत्ता […]
बरेली विकास प्राधिकरण (BDA) त्रिशूल तिराहे को 'त्रिलोकी चौक' में बदल रहा है. यह योजना बरेली की धार्मिक-सांस्कृतिक पहचान को आधुनिक विकास से जोड़ेगी. आइलैंड पर कमल शिल्प, फव्वारे और देवी पार्वती की फोकस वॉल इसे शहर के मुख्य आकर्षण बनाएगा.
बरेली जिला अस्पताल से इलाज के दौरान एक महिला कैदी पुलिस हिरासत से फरार हो गई. बाथरूम जाने के बहाने उसने पुलिस को चकमा दिया. इस लापरवाही पर दो महिला पुलिसकर्मी निलंबित कर दी गई हैं. वहीं, जिले में हड़कंप है, पुलिस ने फरार कैदी की तलाश में कई टीमें गठित की हैं.
बरेली विकास प्राधिकरण (BDA) ने भवन नक्शा और निर्माण संबंधी समस्याओं के लिए 'विकास संवाद' पहल शुरू की है. इसमें आर्किटेक्ट, बिल्डर समेत विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिनिधियों से सीधा संवाद होगा. इसकी बैठक हर गुरुवार को आयोजित की जाएगी. इससे बरेली में निर्माण कार्यों को गति मिलेगी.
बरेली पुलिस ने भाजपा नेता सचिन कश्यप हत्याकांड के मुख्य आरोपी बाबू उर्फ रोहित को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी के पैर में गोली लगी है. पुलिस ने उसके पास से तमंचा और हत्या में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया है.
बरेली में 1 सितंबर से नए सर्किल रेट लागू हो गए हैं, जिससे जमीन और मकान 5 से 50 फीसदी तक महंगे हो गए हैं. इससे प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री का शुल्क भी बढ़ गया है. 193 आपत्तियों के निस्तारण के बाद नए सर्किल रेट को अंतिम रूप दिया गया है. जानें कहां कितनी दरें बढ़ी हैं.
बरेली के कान्हा उपवन गौशाला में गौवंशों की मौत से हड़कंप मच गया है. पिछले तीन दिनों में कई गौवंश मृत पाए गए, जिनमें से आठ शव तिरपाल में छिपाकर ले जाते हुए पकड़े गए. गौरक्षकों के भारी हंगामे के बाद भूसा सप्लायर और गौशाला स्टाफ पर FIR दर्ज की गई है.
उत्तर प्रदेश के बरेली में दो सगे भाइयों ने गर्लफ्रेंड के महंगे शौक पूरे करने के लिए ऑटो चालक को लूट लिया. सवारी बनकर बैठे भाइयों ने चालक को जख्मी कर ऑटो छीना और मौके से फरार हो गए. हालांकि पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है. यह घटना 27 अगस्त की है, जिसमें पुलिस अब भी आगे की जांच कर रही है.