Bareilly: SIR के दबाव में जान गंवाने वाले सर्वेश गंगवार के परिवार ने बयां किया दर्द
बरेली में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के दबाव में कैंटोनमेंट क्षेत्र के BLO सर्वेश गंगवार की हार्ट अटैक से मौत हो गई. 23 नवंबर को घर-घर फॉर्म वितरण के दौरान सर्वेश बेहोश हो गए और अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया. परिवार का आरोप है कि काम का बोझ और समय की कमी ने सर्वेश को तोड़ दिया. पत्नी ने रोते हुए कहा कि सर्वेश रात-दिन काम कर रहे थे, तनाव से बीमार थे… सरकार ने BLOs को ‘सैनिक’ बनाया, लेकिन सुरक्षा नहीं है. परिवार ने मुआवजा और नौकरी की मांग की.