योगी सरकार में मंत्री धर्मपाल सिंह ने पूर्व CM अखिलेश यादव पर साधा निशाना!
उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री धर्मपाल सिंह ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए उनकी राजनीति पर सवाल उठाए हैं. धर्मपाल सिंह ने आरोप लगाया कि सपा जातीय राजनीति और परिवारवाद के सहारे अपनी राजनीतिक जमीन मजबूत करने की कोशिश कर रही है. उन्होंने कहा कि जनता अब विकास, सुशासन और कानून-व्यवस्था के मुद्दों पर राजनीतिक दलों का मूल्यांकन कर रही है. मंत्री ने अखिलेश यादव की ओर से उठाए जा रहे मुद्दों पर भी सवाल खड़े किए और कहा कि विपक्ष को केवल आरोप लगाने के बजाय अपने शासनकाल का रिकॉर्ड भी जनता के सामने रखना चाहिए.
Follow Us