जौहर यूनिवर्सिटी पर फिलहाल नहीं चलेगा बुलडोजर, एसटी हसन ने ओवैसी को सुनाई खरी-खरी!

रामपुर स्थित मौलाना मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी की 38 इमारतों पर फिलहाल बुलडोजर नहीं चलेगा. रामपुर विकास प्राधिकरण (RDA) के ध्वस्तीकरण आदेश पर मुरादाबाद मंडलायुक्त एवं RDA अध्यक्ष आंजनेय कुमार सिंह ने अंतरिम रोक लगा दी है. यह राहत विश्वविद्यालय प्रशासन की अपील पर दी गई है. मामले की अगली सुनवाई 3 अगस्त को होगी, जहां दोनों पक्ष अपना पक्ष रखेंगे. इस बीच सपा नेता एसटी हसन ने एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी पर निशाना साधते हुए कहा कि केवल बयान देने से कुछ नहीं होगा, जरूरत के समय कानूनी और व्यावहारिक मदद करनी चाहिए.

Follow Us