UP Politics 2027: कुंदरकी में सपा की चुनौती, एसटी हसन vs हाजी रिजवान?

उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले मुरादाबाद जिले की कुंदरकी सीट सियासी तौर पर हॉटस्पॉट बनती जा रही है. 2022 में 6 में से 5 सीट जीतने वाली समाजवादी पार्टी को कुंदरकी उपचुनाव में बड़ा झटका लगा, जहां भाजपा के रामवीर सिंह ने करीब 2.7 लाख मुस्लिम मतदाताओं वाले क्षेत्र में जीत दर्ज कर नया समीकरण खड़ा कर दिया. इस सीट के खाली होने के बाद अब सपा के सामने अपना गढ़ बचाने की चुनौती है. डॉ. एसटी हसन, हाजी रिजवान और अकील उर रहमान जैसे दिग्गज नेताओं की दावेदारी चर्चा में है.

Follow Us