नोएडा बवाल: प्रदर्शनकारियों ने की तोड़फोड़, पुलिस बोली- वीडियो से पहचान होगी

नोएडा में वेतन वृद्धि और नियमितीकरण की मांग को लेकर कर्मचारियों का हिंसक प्रदर्शन जारी है. सेक्टर 62-63 के औद्योगिक क्षेत्र में सैकड़ों प्रदर्शनकारियों ने सड़क जाम कर तोड़फोड़ की. उन्होंने कई वाहनों को क्षतिग्रस्त किया और पुलिस की एक जीप को पलट दिया. स्थिति बिगड़ने पर पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा, जिसमें कई लोग घायल हुए. प्रदर्शन के कारण एक्सप्रेसवे पर कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया. पुलिस ने कहा कि हिंसा करने वालों की वीडियो फुटेज से पहचान की जा रही है, दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी.

Follow Us