CM योगी आदित्यनाथ की माता पर टिप्पणी, भड़की हिंदू युवा वाहिनी, सौंपा ज्ञापन
उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता पर कथित अभद्र टिप्पणी को लेकर सियासी और सामाजिक माहौल गरमा गया है. हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने महानगर अध्यक्ष संस्कार कटयाल के नेतृत्व में SSP को ज्ञापन सौंपकर आरोपी मौलाना अब्दुल सलीम के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है. संगठन ने इसे करोड़ों हिंदुओं की आस्था से जुड़ा मुद्दा बताते हुए चेतावनी दी है कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा. प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रशासन से शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आरोपी की तुरंत गिरफ्तारी की मांग की.
Follow Us