UP विधानसभा चुनाव से पहले गुर्जर समाज नाराज, मांगा कैबिनेट मंत्री पद!
मेरठ में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले गुर्जर समाज ने सत्ताधारी पार्टी के खिलाफ नाराजगी जाहिर की है. समाज के लोगों का सीधा आरोप है कि पार्टी में उनके भारी योगदान के बावजूद उन्हें उचित सम्मान और पद नहीं मिल रहा है. गुर्जर नेताओं ने राज्य मंत्री के पद को नाकाफी बताते हुए सीधे तौर पर कैबिनेट मंत्री पद की मांग की है. इसके अलावा हाल ही में घोषित मेरठ महानगर कार्यकारिणी में गुर्जर समाज के किसी भी व्यक्ति को जगह न मिलने से लोगों में भारी आक्रोश है.
Follow Us