कौन बनेगा राम मंदिर का नया CEO? Ayodhya में चल रही तैयारी, कल होगा ऐलान
अयोध्या में राम मंदिर के पहले मुख्य कार्यपालक अधिकारी यानी CEO के चयन को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं. चयन समिति ने तीन नामों का पैनल तैयार कर लिया है, जिसे ट्रस्ट को सौंपा गया है. अब 2 सितंबर को होने वाली श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की अहम बैठक में इन नामों पर चर्चा होगी और इनमें से एक नाम पर मुहर लग सकती है. CEO की नियुक्ति के लिए 5,585 आवेदन मिले थे. कई चरणों की स्क्रीनिंग के बाद 16 उम्मीदवारों के अंतिम इंटरव्यू हुए, जिनमें से तीन नाम चुने गए. हालांकि, अंतिम तीन नाम अभी सार्वजनिक नहीं किए गए हैं.
Follow Us