पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर गरजेंगे राफेल और तेजस, सुल्तानपुर में 22-23 को IAF करेगी युद्ध अभ्यास
सुल्तानपुर के अरवल कीरी-करवत हवाई पट्टी पर भारतीय वायु सेना 22-23 अप्रैल को दो दिवसीय युद्धाभ्यास करेगी. इसमें राफेल, मिराज, जगुआर और तेजस जैसे फाइटर जेट अपनी ताकत दिखाएंगे. पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर होने वाले इस अभ्यास में 'टच एंड गो' तकनीक का प्रदर्शन होगा.
उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले के अरवल कीरी-करवत हवाई पट्टी एक बार फिर भारतीय वायुसेना के दमखम का साक्षी बनने जा रहा है. इसमें मिराज, राफेल, जगुआर और तेजस जैसे नामी-गामी फाइटर जेट शामिल होंगे.
1 / 7
भारतीय वायुसेना 22 और 23 अप्रैल को पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर दो दिवसीय युद्धाभ्यास करने जा रही है. इसकी तैयारी वायुसेना की ओर से लगभग पूरी हो गई है. हवाई पट्टी आज से पूरी तरह वायुसेना की निगरानी में है.
2 / 7
युद्धाभ्यास में सुखोई, मिराज , राफेल, जगुआर और तेजस जैसे खतरनाक फाइटर जेट शामिल होंगे, जो हवा में रोमांचक करतब दिखाएंगे. हवाई पट्टी पर वायुसेना के अधिकारी पहुंचकर तैयारियों का जायजा ले चुके हैं.
3 / 7
इस बार खास आकर्षण टच एंड गो अभ्यास रहेगा, जिसमें विमान पूर्व से पश्चिम दिशा में हवाई पट्टी को छूते हुए तेज रफ्तार से उड़ान भरेंगे. यह अभ्यास आपातकालीन परिस्थितियों में हाईवे को रनवे के रूप में परखने के लिए है.
4 / 7
इससे पहले भी इस हवाई पट्टी पर सफल युद्धाभ्यास हो चुका है, जिसे देखने के लिए भारी संख्या में लोग पहुंचे थे. इस बार भी क्षेत्र में उत्साह का माहौल है. दर्शकों के लिए विशेष दीर्घा और सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं.
5 / 7
दर्शकों के बैठने के लिए अलग-अलग जगह पंडाल बनाए जा रहे हैं. दर्शक दीर्घा को तिरंगे के कलर से सजाया जा रहा है. लोगों में भी खासा उत्साह है, क्योंकि उन्हें देश की वायुसेना के जांबाज विमानों को करीब से देखने का अवसर मिलेगा.
6 / 7
अपर पुलिस अधीक्षक, अखण्ड प्रताप सिंह ने बताया कि लड़ाकू विमानों के उतरने, उड़ान भरने और विशेष युद्धाभ्यास के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. वाहनों के आवागमन के लिए वैकल्पिक मार्ग बनाया गया है.