मथुरा में जन्माष्टमी की धूम, मंगला आरती के लिए उमड़ा जनसैलाब; तस्वीरों में देखें भव्य नजारा

आज श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर मथुरा में भक्तों का भारी सैलाब उमड़ पड़ा है. राधा रमन मंदिर में पंचामृत अभिषेक हो रहा है, वहीं कृष्ण जन्मभूमि में दिव्य पोशाक और भव्य सजावट के साथ मंगला आरती की जा रही है. आधी रात को कान्हा के जन्म का बेसब्री से इंतजार है.

भगवान श्री कृष्ण का प्रकटोत्सव 5253 वां जन्माष्टमी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है. श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर मथुरा-वृंदावन पूरी तरह कृष्णमय नजर आया. सुबह से ही मंदिरों में दर्शन और पूजा के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है.
1 / 7
मथुरा श्री कृष्ण जन्मभूमि में आज का दिन बेहद खास है, जहां मंगला दर्शन के लिए भगवान श्री कृष्ण को विशेष दिव्य पोशाक धारण कराई गई है. मंदिर में मंगला दर्शन और आरती के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे. मंदिर के पट खुलते ही परिसर जय श्रीकृष्ण के जयकारों से गूंज उठा
2 / 7
मान्यता है कि आज के दिन भगवान श्री कृष्ण के मंगला दर्शन और भव्य आरती में शामिल होने मात्र से भक्तों के सारे कष्ट दूर हो जाते हैं. ब्रजभूमि में अद्भुत सैलाब उमड़ पड़ा है. हर आंख बस उसी अलौकिक, दिव्य क्षण का इंतजार कर रही है जब आधी रात को कान्हा जन्म लेंगे.
3 / 7
जन्माष्टमी पर भगवान श्रीकृष्ण को विशेष पोशाक और भव्य श्रृंगार कराया गया. मंदिरों में सजे कान्हा के मनमोहक स्वरूप ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया. इस बारजन्माष्टमी की रात कान्हा पंचरत्नी पोशाक और ‘कलहंस’ पुष्प-बंगले में विराजमान होकर भक्तों को दर्शन देंगे.
4 / 7
जन्मोत्सव के लिए श्रीकृष्ण जन्मस्थान परिसर को भव्य तरीके से सजाया जा रहा है. श्रीगर्भ-गृह की सजावट में करीब 200 किलोग्राम चांदी का इस्तेमाल किया जा रहा है. चांदी से सजा गर्भगृह इस बार श्रद्धालुओं के लिए खास आकर्षण का केंद्र रहेगा.
5 / 7
श्रद्धालुओं को अब उस शुभ घड़ी का इंतजार है, जब मध्यरात्रि में भगवान श्रीकृष्ण का जन्म होगा. जन्म के साथ ही मंदिरों में घंटे-घड़ियाल, शंखनाद और ‘नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की’ के जयकारे से पूरा ब्रज गूंज उठेगा. भक्ति में डूबी कान्हा की नगरी में हर ओर जन्मोत्सव की खुशियां नजर आएंगी.
6 / 7
श्रीकृष्ण जन्मोत्सव को लेकर सुरक्षा व्यवस्था भी पुख्ता की गई है. चप्पे-चप्पे पर पुलिस की नजर रहेगी. प्रमुख मंदिरों, बाजारों, प्रवेश मार्गों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है. संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए CCTV कैमरों से लगातार निगरानी की जा रही है.
7 / 7
Follow Us