स्मार्ट मीटर से परेशान लोगों ने बताई पूरी कहानी, इतना गुना बढ़कर आ रहा बिल

उत्तर प्रदेश में स्मार्ट मीटर को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है. पावर कॉरपोरेशन ने पुराने मीटर को स्मार्ट मीटर से बदलने की प्रक्रिया पर फिलहाल रोक लगा दी है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर एक उच्च स्तरीय तकनीकी समिति गठित की गई है. यह समिति स्मार्ट मीटर की गुणवत्ता और कनेक्टिविटी से जुड़ी समस्याओं की जांच करेगी. जब तक रिपोर्ट नहीं आती, तब तक पुराने मीटर यथावत रहेंगे, जबकि नए कनेक्शन स्मार्ट मीटर से ही दिए जाएंगे. इस बीच टीवी9 ने मुरादाबाद के उपभोक्ताओं से उनकी समस्याएं जानीं.

Follow Us