NDA में सीटों पर खींचतान तेज! RLD की 50 सीटों पर दावेदारी, सहारनपुर में मांगी 3 सीट
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले NDA गठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर खींचतान शुरू हो गई है. राष्ट्रीय लोक दल (RLD) ने 50 सीटों पर अपनी मजबूत दावेदारी पेश की है. सहारनपुर में RLD नेता चौधरी निरपाल सिंह ने साफ कहा कि पार्टी जिले की 3 सीटों पर चुनाव लड़ना चाहती है. उन्होंने यह भी बयान दिया कि वे जयंत चौधरी को लखनऊ में बड़ी भूमिका में देखना चाहते हैं. जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहे हैं, NDA के अंदर सीट शेयरिंग को लेकर समीकरण और सियासी हलचल तेज होती नजर आ रही है.
Follow Us