इजरायल-ईरान युद्ध पर बरेली में मुस्लिम शख्स ने शेयर की भड़काऊ रील, मचा बवाल
ईरान–इजरायल युद्ध के बीच उत्तर प्रदेश के बरेली में सोशल मीडिया पर एक भड़काऊ वीडियो वायरल होने से विवाद खड़ा हो गया. आरोप है कि इज्जतनगर थाना क्षेत्र के धौरेरा माफी गांव निवासी सलीम अंसारी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट कर हिंदुओं के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की. वीडियो सामने आने के बाद हिंदू संगठनों ने विरोध जताते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की. शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच की और आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 353(2) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया. फिलहाल पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है और सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है.
Follow Us