कानपुर में तस्करी के लिए इस्तेमाल हो रही थी पानी की बोतल, जाने कैसे पकड़े गए तस्कर?
कानपुर में नशीले पदार्थों की तस्करी का एक नया और चौंकाने वाला तरीका सामने आया है. पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि तस्कर पानी की बोतल में ऊपर से घी भर देते थे और नीचे की ओर चरस छिपाकर ले जाया जाता था, ताकि किसी को शक न हो. इस तरीके से नेपाल से कानपुर तक चरस की तस्करी के तार जुड़े होने की आशंका जताई जा रही है. पुलिस मामले की जांच कर रही है और तस्करी के इस नेटवर्क को पकड़ने की कोशिश में जुटी है.