बुलंदशहर ट्रिपल मर्डर केस: पुलिस मुठभेड़ में मारा गया मुख्य आरोपी जीतू सैनी
बुलंदशहर के खुर्जा में 25 अप्रैल को हुए सनसनीखेज ट्रिपल मर्डर केस का मुख्य आरोपी जीतू सैनी पुलिस मुठभेड़ में मारा गया. जन्मदिन पार्टी के दौरान मामूली विवाद में जीतू ने अपने ही दोस्तों पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर आकाश, मनीष और अमनदीप की हत्या कर दी थी. पुलिस ने आरोपी पर ₹50,000 का इनाम घोषित किया था. चेकिंग के दौरान संदिग्ध स्कूटी सवारों ने पुलिस पर फायरिंग की, जवाबी कार्रवाई में जीतू घायल हुआ और अस्पताल में दम तोड़ दिया. पुलिस ने मौके से हथियार और स्कूटी बरामद की, बाकी आरोपियों की तलाश जारी है.
Follow Us