2027 चुनाव से पहले महिला आरक्षण पर बवाल, यूपी में सियासी घमासान तेज
उत्तर प्रदेश की राजनीति में महिला आरक्षण को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है. यूपी विधानसभा के विशेष सत्र से पहले समाजवादी पार्टी के विधायकों ने विधान भवन परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया और 33% महिला आरक्षण लागू करने की मांग उठाई. सपा नेताओं का आरोप है कि बीजेपी महिला आरक्षण के नाम पर जनता को गुमराह कर रही है और परिसीमन के बहाने कानून लागू नहीं कर रही. वहीं, विधानसभा के अंदर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सपा पर तीखा हमला बोला और विपक्ष के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पेश किया.
Follow Us