हिन्दी News9 ಕನ್ನಡ తెలుగు मराठी ગુજરાતી বাংলা ਪੰਜਾਬੀ தமிழ் മലയാളം मनी9

TV9 UP Desk

TV9UP Desk पर अनुभवी और कुशल पत्रकार हैं जो लगातार तथ्य परक खबरों पर काम कर रहे हैं. इस डेस्क की पूरी कोशिश है कि उत्तर प्रदेश की सभी महत्वपूर्ण खबरों को आप तक सबसे पहले पहुंचाया जाए. यह डेस्क महत्वपूर्ण खबरों को जल्द से जल्द ब्रेक करता ही है, कम से कम समय में खबरों का सटीक विश्लेषण भी करता है.

Read More
TV9 UP Desk

मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, लो प्रेशर एरिया के कारण अगले कुछ दिनों तक प्रदेश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश जारी रहेगी. खासकर नेपाल से सटे जिलों में इसका ज्यादा असर दिखेगा. मौसम विभाग ने आज 18 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया.

बस्ती में वाल्टरगंज थानेदार सूर्य प्रकाश सिंह की आत्महत्या का खुलासा हो गया है. थानेदार ने यह कदम हनीट्रैप के चलते उठाया था. पुलिस ने इस मामले में एक युवती समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो प्रतिष्ठित लोगों को फंसाकर ब्लैकमेल करते थे. यह गिरोह संबंध बनाते समय वीडियो बनाता और फिर वसूली करता था. इस खुलासे से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है.

उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात में एक प्रेम विवाह का दुखद अंत हुआ. महज दो महीने पहले शादी करने वाले पति ने अपनी पत्नी की बेवफाई के शक में लोहे की रॉड से हमला कर हत्या कर दी. वारदात के बाद आरोपी पति ने खुद थाने पहुंचकर सरेंडर कर दिया. पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है.

एनआईए ने गाजियाबाद जासूसी कांड में चार्जशीट दाखिल कर दी है. इसमें बड़ा खुलासा करते हुए दावा किया है कि पाकिस्तानी हैंडलर के इशारे पर संवेदनशील स्थानों पर सोलर पैनल कैमरे लगाकर निगरानी की जा रही थी. फुटेज पाकिस्तानी आतंकियों को भेजे गए. इस मामले में 12 भारतीय सिम कार्ड जूते में छुपाकर दुबई भेजे गए. इस मामले में अब तक 21 आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है.

दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP प्रदर्शन के दौरान हुई मारपीट के मामले में दिल्ली पुलिस ने स्वतंत्र भारद्वाज को बुलंदशहर से हिरासत में लिया है. आरोप है कि 23 जून को प्रदर्शन के दौरान निशु आजाद के पिता संजय कुमार के साथ मारपीट की गई थी. संजय का दावा है कि उन्हें घेरकर सिर पर हमला किया गया, जिसके बाद उन्हें RML अस्पताल ले जाया गया. मामले में वायरल पॉडकास्ट क्लिप के आधार पर स्वतंत्र पर हमले की बात कबूल करने का दावा किया गया.

उत्तर प्रदेश में मानसून बारिश का दौरा जारी है. IMD ने पश्चिमी यूपी के कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश और बिजली गिरने का येलो अलर्ट जारी किया है. सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, मेरठ, गाजियाबाद समेत कई जिलों में तेज बारिश की संभावना है. लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है.

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले सपा-कांग्रेस गठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर तस्वीर अभी साफ नहीं है. कांग्रेस ने बातचीत के लिए शुरुआती फॉर्मूला तैयार कर लिया है और 115 से 120 सीटों की मांग रख सकती है. पार्टी 2024 लोकसभा चुनाव में जीती 6 सीटों से जुड़े विधानसभा क्षेत्रों के अलावा अमेठी, रायबरेली समेत अपने प्रभाव वाले इलाकों पर दावा करेगी. कांग्रेस 2017 के गठबंधन में मिली 105 सीटों का उदाहरण देकर ज्यादा हिस्सेदारी मांग रही है.

उत्तर प्रदेश में अगले छह दिनों तक भारी बारिश का दौर जारी रहेगा. मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे पश्चिमी यूपी में कई जगहों पर भारी बारिश और बुंदेलखंड में बहुत भारी बारिश का अनुमान जताया है. कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जबकि कुछ क्षेत्रों में अचानक बाढ़ का खतरा भी है.