Akhilesh Dubey Case में पीड़िता ने राष्ट्रपति से मांगी इच्छा मृत्यु

कानपुर के कुख्यात अधिवक्ता अखिलेश दुबे के अपराधों के पीड़ितों ने प्रदेश के सीनियर IPS अधिकारी पर गंभीर आरोप लगाए हैं. पीड़ितों का दावा है कि सीनियर IPS अधिकारी के इशारे पर दुबे ने वसूली, धमकी और अपहरण जैसे अपराध किए, दुबे पर 50 से ज्यादा केस दर्ज हैं. पीड़ितों में से एक महिला ने PM नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को मेल भेजकर इच्छामृत्यु की मांग की. पीड़िता ने बताया कि दुबे के आतंक से जीवन नर्क, न्याय न मिलने पर मरना चाहते हैं.