हिन्दी News9 ಕನ್ನಡ తెలుగు मराठी ગુજરાતી বাংলা ਪੰਜਾਬੀ தமிழ் മലയാളം मनी9

Anurag Agrawal

मैं अनुराग अग्रवाल कानपुर से रिपोर्टर हूं और विगत तकरीबन 25 सालों से जर्नलिस्ट के तौर पर कार्यरत हूं. इस लंबे सफर में तकरीबन 20 साल इलेक्ट्रॉनिक मीडिया को दिए, जिसमें सहारा समय, इंडिया वॉयस, न्यूज नेशन जैसे संस्थानों को सेवा देने के बाद अब टीवी9 के साथ हूं. मीडिया के इस सफर में अंतर्राष्ट्रीय मैच की कवरेज के अलावा एक्सक्लूसिव खबरें, क्राइम, राजनीतिक, शिक्षा बीट के साथ कोर्ट रिपोर्टिंग भी विशेष तौर पर की है. एलएलबी एग्जाम के नकल घोटाले का खुलासा जैसी कुछ खबरें ऐसी थी, जिसने राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई.

Read More
Anurag Agrawal

कानपुर नगर निगम सदन के हंगामे के बाद महापौर कार्यालय से महत्वपूर्ण फाइलें गायब होने का नया विवाद सामने आया है. महापौर प्रमिला पांडेय ने दावा किया कि सदन सत्र के दौरान उनके दफ्तर से कई फाइलें नहीं मिल रहीं.

कानपुर के दवा कारोबारी विनीत मनोचा हत्याकांड में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. जांच में मृतक का बेटा ही मुख्य साजिशकर्ता निकला, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस के अनुसार, बेटे ने शूटरों को सुपारी देकर अपने पिता की हत्या के वारदात को अंजाम दिलाया.

कानपुर के सचेंडी में एक दर्दनाक हादसा हुआ, जहां दो दोस्त नहर में कार डूबने से मृत पाए गए. युवक सोमवार रात से लापता थे. सीसीटीवी फुटेज से उनकी कार का सुराग मिला, जिसके बाद तलाशी अभियान तेज किया गया. पानी से कार बाहर निकालने पर दोनों के शव मिले.

कानपुर में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. तीन बच्चों की मां से मिलने पहुंचे 25 साल के युवक को परिजनों ने बंधक बना लिया. इसके बाद रातभर उसकी पिटाई की गई. यहां तक कि युवक को छुड़ाने पहुंची पुलिस को ग्रामीणों के भारी विरोध का सामना करना पड़ा.

सहारनपुर कलेक्ट्रेट परिसर स्थित मस्जिद के ध्वस्तीकरण को लेकर सियासत तेज हो गई है. मामले पर समाजवादी पार्टी के विधायक हसन रूमी ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मस्जिद फिर से वहीं बनेगी. सहारनपुर की मस्जिद को प्रशासन ने अदालत की कार्रवाई के बाद ध्वस्त किया है. 2 सितंबर को जिला अदालत ने मस्जिद पक्ष […]

कानपुर में सरकारी अफसरों पर कड़ी कार्रवाई हुई है. दो ARTO को वसूली और अनियमितताओं के आरोप में निलंबित किया गया. वहीं, तीन महीने से गैरहाजिर जिला समाज कल्याण अधिकारी पर भी गाज गिरी. शासन ने लापरवाही और भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है.

कानपुर कोर्ट ने जमीन धोखाधड़ी के एक मामले में तीन लेखपाल समेत 6 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया है. यह मामला वसीयत से जुड़ी कृषि भूमि पर अवैध कब्जे का है, जिसमें लेखपालों पर मिलीभगत का आरोप है. कोर्ट ने एक सप्ताह में रिपोर्ट दाखिल करने को कहा है.

कानपुर में एक महिला की संदिग्ध मौत के बाद परिजनों ने कार्रवाई की मांग को लेकर जमकर बवाल काटा. एयरपोर्ट रोड पर शव रखकर जाम कर दिया गया. यही नहीं, समझाने पहुंची पुलिस पर भी पथराव किया, जिसमें SHO और चौकी इंचार्ज के सिर फट गए हैं.