हिन्दी News9 ಕನ್ನಡ తెలుగు मराठी ગુજરાતી বাংলা ਪੰਜਾਬੀ தமிழ் മലയാളം मनी9

कानपुर शहर की न्यूज़

अस्पताल मालिक-भांजे ने नर्स को बनाया बंधक, ऑपरेशन थिएटर में की दरिंदगी

कानपुर के एक अस्पताल में नर्स के साथ रेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है. अस्पताल मालिक और उसके भांजे पर आरोप है कि उन्होंने नर्स को बंधक बनाकर कई बार दुष्कर्म किया और उसका आपत्तिजनक वीडियो भी बनाया. वहीं पीड़िता ने विरोध किया तो आरोपियों ने उसे जान से मारने और वीडियो वायरल करने की धमकी दी. पुलिस ने दोनों आरोपियों को अरेस्ट किया है.

रात से लापता थे दो दोस्त, पानी में मिली कार, अंदर दोनों के शव से सनसनी

कानपुर के सचेंडी में एक दर्दनाक हादसा हुआ, जहां दो दोस्त नहर में कार डूबने से मृत पाए गए. युवक सोमवार रात से लापता थे. सीसीटीवी फुटेज से उनकी कार का सुराग मिला, जिसके बाद तलाशी अभियान तेज किया गया. पानी से कार बाहर निकालने पर दोनों के शव मिले.

तीन बच्चों की मां से मिलने पहुंचा युवक, परिजनों ने पकड़कर रातभर पीटा

कानपुर में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. तीन बच्चों की मां से मिलने पहुंचे 25 साल के युवक को परिजनों ने बंधक बना लिया. इसके बाद रातभर उसकी पिटाई की गई. यहां तक कि युवक को छुड़ाने पहुंची पुलिस को ग्रामीणों के भारी विरोध का सामना करना पड़ा.

सहारनपुर मस्जिद मामले पर भड़के SP विधायक हसन रूमी, बोले- ‘मस्जिद फिर से वहीं बनेगी’

सहारनपुर कलेक्ट्रेट परिसर स्थित मस्जिद के ध्वस्तीकरण को लेकर सियासत तेज हो गई है. मामले पर समाजवादी पार्टी के विधायक हसन रूमी ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मस्जिद फिर से वहीं बनेगी. सहारनपुर की मस्जिद को प्रशासन ने अदालत की कार्रवाई के बाद ध्वस्त किया है. 2 सितंबर को जिला अदालत ने मस्जिद पक्ष […]

बेवफा निकली दुल्हन, सुहागरात में ही खुल गई पोल;पति ने उठाया खौफनाक कदम

उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात में एक प्रेम विवाह का दुखद अंत हुआ. महज दो महीने पहले शादी करने वाले पति ने अपनी पत्नी की बेवफाई के शक में लोहे की रॉड से हमला कर हत्या कर दी. वारदात के बाद आरोपी पति ने खुद थाने पहुंचकर सरेंडर कर दिया. पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है.

कानपुर में दो ARTO सस्पेंड, 3 महीने से गायब समाज कल्याण अधिकारी भी नपे

कानपुर में सरकारी अफसरों पर कड़ी कार्रवाई हुई है. दो ARTO को वसूली और अनियमितताओं के आरोप में निलंबित किया गया. वहीं, तीन महीने से गैरहाजिर जिला समाज कल्याण अधिकारी पर भी गाज गिरी. शासन ने लापरवाही और भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है.

कानपुर का नाम कमीशनपुर कर दीजिए…बजट के बहाने CM योगी पर अखिलेश का हमला

कानपुर नगर निगम के बजट आवंटन में भारी पक्षपात का आरोप है. भाजपा के बागी पार्षदों ने 15वें वित्त आयोग निधि के इस्तेमाल पर सवाल उठाए. अखिलेश यादव ने इसे 'कमीशनपुर' कहकर सरकार पर निशाना साधा. आरोपों के बीच सीएम योगी ने मेयर से मुलाकात की. 594 करोड़ के बजट में कई वार्डों को शून्य आवंटन मिला, जबकि कुछ को अत्यधिक.

कानपुर में वसीयत के खेल का खुलासा! 3 लेखपालों समेत 6 पर FIR के आदेश

कानपुर कोर्ट ने जमीन धोखाधड़ी के एक मामले में तीन लेखपाल समेत 6 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया है. यह मामला वसीयत से जुड़ी कृषि भूमि पर अवैध कब्जे का है, जिसमें लेखपालों पर मिलीभगत का आरोप है. कोर्ट ने एक सप्ताह में रिपोर्ट दाखिल करने को कहा है.

6 साल पहले मारे गए विकास दुबे का क्यों नहीं बन पाया डेथ सर्टिफिकेट?

कुख्यात माफिया विकास दुबे के एनकाउंटर को छह साल हो गए, पर अब तक उनका मृत्यु प्रमाण पत्र जारी नहीं हुआ है. इसके चलते परिवार, खासकर पत्नी ऋचा दुबे, आर्थिक तंगी झेल रहा है. इस प्रमाण पत्र के ना होने की वजह से एलआईसी और संपत्ति हस्तांतरण में दिक्कतें आ रही हैं. पिता के नाम में गलती के कारण रुका प्रमाण पत्र जारी करवाने के लिए ऋचा ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है.

कानपुर में महिला की मौत पर बवाल, पुलिस पर पथराव में SHO समेत तीन घायल

कानपुर में एक महिला की संदिग्ध मौत के बाद परिजनों ने कार्रवाई की मांग को लेकर जमकर बवाल काटा. एयरपोर्ट रोड पर शव रखकर जाम कर दिया गया. यही नहीं, समझाने पहुंची पुलिस पर भी पथराव किया, जिसमें SHO और चौकी इंचार्ज के सिर फट गए हैं.