लखनऊ अग्निकांड के बाद जागा KDA, कानपुर में एक ही रात में सील हुए 16 संस्थान
लखनऊ के अलीगंज अग्निकांड के बाद कानपुर विकास प्राधिकरण (KDA) ने अवैध निर्माण और सुरक्षा मानकों के उल्लंघन के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया. एक ही रात में 16 संस्थानों को सील कर दिया गया. कार्रवाई के दौरान कई इमारतों में मानचित्र के विपरीत संचालन, फायर सेफ्टी इंतजामों की कमी और व्यावसायिक उपयोग से जुड़ी गंभीर अनियमितताएं सामने आईं. प्रशासन का कहना है कि शहर में ऐसे सभी संस्थानों की जांच जारी रहेगी और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी, ताकि भविष्य में किसी बड़े हादसे को रोका जा सके.
Follow Us